Friday, February 1, 2019

राज्यमंत्री बामनिया ने जिले के विभिन्न गांवों का किया भ्रमण

आमजन से जानी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश
बांसवाड़ा, 31 जनवरी/ प्रदेश के जनजाति क्षेत्रीय विकास (स्वतंत्र प्रभार), उद्योग एवं राजकीय उपक्रम विभाग के राज्यमंत्री श्री अर्जुनसिंह बामनिया ने गुरुवार को जिले के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र की समस्या की जानकारी ली तथा इसके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए।
राज्यमंत्री बामनिया ने गुरुवार को नापला, नादिया, फेफर व दानपुर क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों केशवलाल निनामा, उपप्रधान नागेन्द्र मईड़ा, मनोहर खडि़या, मानसिंह गागरवा, डॉ. एच.एल. ताबीयार, दनाक्षरी सरपंच रामचन्द्र, धनराज, शंभुलाल, देवीलाल आदि से भी मिले। यहां पर आमजन से संवादकर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली। समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश प्रदान करें। दानपुर में व्यापारी वर्ग व ग्रामीणों ने राज्यमंत्री बामनिया का स्वागत करते हुए शोभायात्रा निकाली।
राज्यमंत्री बामनिया 1 फरवरी को प्रतापगढ़ जिले की अरनोद पंचायत समिति क्षेत्र का दौरा करेंगे। विभिन्न गांवों में जाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे तथा उन्हें राहत प्रदान करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करेंगे।








No comments:

Post a Comment