TAD Minister, Rajasthan
Friday, June 7, 2019
Tuesday, June 4, 2019
आबापुरा में राज्यमंत्री की जनसुनवाई
क्षेत्र की पेयजल समस्या का पखवाड़े भर में होगा सुधार
ग्रामीणों ने राज्यमंत्री बामनिया का 21 किलो फूलों की माला पहनाकर किया अभिनन्दन
बांसवाड़ा, 4 जून/ इस क्षेत्र की सबसे महत्त्वपूर्ण समस्या है कि इस भीषण गर्मी में लोगों को पीने के लिए पानी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। आबापुरा क्षेत्र की पेयजल समस्या का समाधान अधिकतम एक पखवाड़े में होना चाहिए। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग (स्वतंत्र प्रभार) उद्योग एवं राजकीय उपक्रम विभाग राज्यमंत्री ने आबापुरा में बिजली और पेयजल विषयक आयोजित जनसुनवाई में विभागीय अधिकारियों को सख्त अंदाज में निर्देश दिए तो ग्रामीणों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। इसके साथ ग्रामीणों ने राज्यमंत्री श्री बामनिया का 21 किलो फूलों की माला पहनाकर अभिनन्दन किया।
![]() |
| आबापुरा क्षेत्र के ग्रामीण राज्यमंत्री श्री अर्जुनसिंह बामनिया का 21 किलो फूलों की माला से अभिनन्दन करते हुए। |
पानी की टंकियों पर लगे लॉक
क्षेत्र के ग्रामीणों ने राज्यमंत्री बामनिया को क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था के लिए लगाई गई पानी की टंकियों के खुली होने तथा वहां शरारती तत्वों द्वारा गंदगी फैलाए जाने की शिकायत की। इस पर पेयजल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पानी की टंकियों पर लॉक लगाया जाए जिससे पानी में गंदगी फैलाई नहीं जा सकेगी। इस संबंध में पानी की टंकियों के रख-रखाव करने वाले कार्मिकों को तत्काल इस संबंध में निर्देशित किया गया।
मिलावटी खाद न खरीदें:
जनसुनवाई में ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में विगत समय में मिलावटी खाद बेचा गया। इस पर राज्यमंत्री बामनिया ने ग्राम सचिव (कृषि) को कड़ी फटकार लगाई और निर्देश दिए कि इस संबंध में निगरानी रखें। ग्राम सचिव (कृषि) ने ग्रामीणों से कहा कि घर-घर आकर खाद बेचने वाले ठग लोगों से खाद न खरीदें तथा सरकार की ओर से अधिकृत और प्रामाणिक खाद की खरीदें।
![]() |
| आबापुरा में आयोजित जनसुनवाई में राज्यमंत्री श्री अर्जुनसिंह बामनिया संबोधित करते हुए। |
एक सप्ताह में विद्युत पोल खड़े करें:
आबापुरा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने एक स्वर में विद्युत कनेक्शन में लापरवाही की शिकायत दर्ज करवाई। इस पर राज्यमंत्री बामनिया ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां-जहां विद्युत कनेक्शन की आवश्यकता है उस क्षेत्र में एक सप्ताह में पोल खड़े कर दिए जाएं। उसके बाद मौसम अनुरूप विद्युत केबल कनेक्शन बिछाने का कार्य कर लोगों को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएं।
खराब हेण्डपंप शीघ्र हो दुरस्त
ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र में हेण्डपम्प खराब होने की वजह से दूरस्थ क्षेत्र से पीने के पानी की समस्या बताई गई तो राज्यमंत्री ने क्षेत्र के सभी खराब हेण्डपंप को शीघ्र दूर की करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कहां कि जिस क्षेत्र में हेण्डपंप से पेयजल की व्यवस्था न हो सके वहां टेंकर से पानी पहुंचाने के निर्देश दिए।
![]() |
| राज्यमंत्री श्री अर्जुनसिंह बामनिया आबापुरा में आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीणों की समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्तकर अधिकारियों के लिए निर्देश लिखते हुए। |
माही का पानी सिंचाई के लिए हो उपलब्ध
ग्रामीणों ने राज्यमंत्री बामनिया से आग्रह किया कि आबापुरा क्षेत्र में पेयजल की समस्या का संकट गहराने पर माही डेम से क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था की जाती है। यदि इसी आधार पर सिंचाई के लिए पानी भी उपलब्ध कराया जा सके तो क्षेत्र के किसान साल में बरसाती फसल के अलावा भी फसल पैदा कर अर्जन कर सकता है।
कार्यक्रम में बांसवाड़ा बीडीओ दलीप सिंह, पूर्व प्रधान सुनिता माल, सरपंच सत्यनारायण, पूर्व सरपंच मानशंकर, छापरिया सरपंच विजयलाल, बरवाला राजीया सरपंच कांतिलाल पारगी, नल्दा सरपंच जगमालसिंह आदि मौजूद थे। संचालन श्याम सुन्दर दामडि़या ने किया।
![]() |
| जनसुनवाई में मौजूद ग्रामीणजन। |
![]() |
| दैनिक भास्कर |
![]() |
| दैनिक नवज्योति |
![]() |
| वागड़ दूत |
![]() |
| दैनिक अर्जेन्ट टाईम |
![]() |
| वागड़ टुडे |
राज्यमंत्री बामनिया ने छोटी सरवन में सुनी बिजली व पेयजल संबंधित समस्याएं
राज्यमंत्री बामनिया ने छोटी सरवन में सुनी बिजली व पेयजल संबंधित समस्याएं
अधिकारियों को लापरवाही पर डांट, आमजन को त्वरित राहत
अधिकारियों को लापरवाही पर डांट, आमजन को त्वरित राहत
बांसवाड़ा, 3 जून/ ग्रीष्मऋतु को देखते हुए बिजली और पेयजल संबंधित समस्याओं को जानने के लिए प्रदेश के जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग (स्वतंत्र प्रभार) उद्योग एवं राजकीय उपक्रम विभाग राज्यमंत्री श्री अर्जुन सिंह बामनिया सोमवार को छोटी सरवन पहुंचे। उन्होंने यहां पंचायत समिति सभागार में 19 ग्राम पंचायतों से पहुंचे ग्रामीणों से रूबरू होते हुए बिजली व पेयजल संबंधित समस्याओं के बारे में सुनवाई की।
जनसुनवाई के लिए पहु ंचे राज्यमंत्री बामनिया को छोटी सरवन प्रधान राजेश कटारा का साफा बांधकर स्वागत किया वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने पुष्पहार पहना कर स्वागत किया। अधिकांश ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए लिखित में ज्ञापन दिया। तीन घंटे तक चली जनसुनवाई में 200 से अधिक शिकायतों के निस्तारण के लिए ग्रामीणों ने अपनी परिवेदनाएं दी।
11 लिफ्ट परियोजनाओं की स्वीकृति:
जनसुनवाई के दौरान राज्य मंत्री बामनिया ने कहा कि छोटी सरवन ब्लॉक में किसानों के लिए सोलर आधारित 11 लिफ्ट परियोजनाएं स्वीकृत हो चुकी हैं और इनकी वित्तीय स्वीकृति भी कुछ दिन में मिल जाएगी। इससे क्षेत्र के किसानों को सिंचाई संबंधित समस्याएं भी दूर हो जाएंगी। उन्होंने क्षेत्र में एनीकट बनाने के लिए विधायक मद से बजट देने की घोषणा भी की।
ग्रामीणों ने पेयजल संबंधित समस्याएं बताई:
ग्रामीणों ने क्षेत्र में पानी की किल्लत दूर करने के लिए पेयजल आपूर्ति नियमित करवाने, खराब ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलवाने की मांग की। अधिकांश ग्रामीण क्षेत्र में खराब पड़े हेण्डपंपों ठीक कराने की बात कहते नज़र आए। राज्यमंत्री ने जन स्वास्थ्य विभागीय अधिकारियों के देरी से पहुंचने पर फटकार लगाई और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण की दृष्टि से उन्होंने क्षेत्र के सभी हेण्डपंप शीघ्र करवाने के निर्देश दिए। वीर एकलव्य भील सेवा संस्थान के प्रतिनिधियों ने क्षेत्र में चल रही 750 करोड़ की पेयजल योजना में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की ।
ग्रामीणों ने बिजली संबंधी इन समस्याओं के बारे में बताया:
नापला सरपंच ने शिकायत दर्ज कराई कि गांव में एक माह से चार डिपी जली हैं। अधिकारियों को फोन करके सूचना देते है तो ठेकेदार की लापरवाही की बात कही जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि कटूम्बी और खजूरी क्षेत्र में डिपी जल जाने की वजह से बिजली नहीं होने से ग्रामीण परेशान है। घोड़ी तेजपुर सरपंच भेरूलाल मईड़ा ने क्षेत्र की समस्या अवगत कराते हुए बताया कि गांव में विद्युत कनेक्शन से एक बल्ब नहीं जला लेकिन अधिकारियों ने उच्च स्तर पर कार्य पूर्णता की सूचना पहुंचा दी है। राज्यमंत्री ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र की विद्युत संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए मंगलवार से कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।जनसुनवाई में पंचायत सहायक संघ ने राज्यमंत्री को ज्ञापन देकर निर्धारित समय से अधिक समय कार्य करवाने की शिकायत दर्ज करवाई। क्षेत्र के किसानों ने जनसुनवाई में लेम्प्स द्वारा सभी किसानों को लोन दिलवाने की मांग की। इस अवसर पर छोटी सरवन प्रधान राजेश कटारा, उप प्रधान नागेन्द्र, जिला परिषद सदस्य मानसिह, केशव, मनोहर खड़िया, अशोक, सरपंच रामचन्द्र, भेरूलाल, गोविन्द, चोखा राम, कांतिलाल, सरपंच ललिता, रमेश लक्ष्मण, गंगाराम, नारायण, सुरेश, लालूराम, कमला, छोटी सरवन विकास अधिकारी प्रकाश खाती, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से हिमांगी निनामा सहित विभिन्न विभागों के कार्मिक मौजूद थे।
सोमवार को छोटी सरवन में बिजली व पेयजल आपूर्ति के संबंध में जनसुनवाई करते व अधिकारियों को निर्देश प्रदान करते राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामनिया।
टीएडी राज्यमंत्री की जनसुनवाई सोमवार से ,बिजली-पानी संबंधित समस्याओं पर होगी सुनवाई
टीएडी राज्यमंत्री की जनसुनवाई सोमवार से
बिजली-पानी संबंधित समस्याओं पर होगी सुनवाई
बांसवाड़ा, 1 जून/ बिजली और पेयजल आपूर्ति संबंधित समस्याओं के मौके पर हीव प्रभारी निस्तारण के उद्देश्य से प्रदेश के जनजाति क्षेत्रीय विकास(स्वतंत्र प्रभार), उद्योग एवं राजकीय उपक्रम विभाग के राज्यमंत्री श्रीअर्जुनसिंह बामनिया सोमवार जिले के विभिन्न तहसील मुख्यालयों पर जनसुनवाई करेंगे।
जिला कलक्टर आशीष गुप्ता ने बताया कि राज्यमंत्री बामनिया 3 जून को सुबह11 बजे छोटी सरवन के पंचायत समिति सभाभवन में, 4 जून को सुबह 11 बजे आबापुरा के राजीव गांधी सेवा केन्द्र भवन में तथा 8 जून को सुबह 11 बजे सज्जनगढ़ पंचायत समिति सभाभवन में तथा दोपहर 2 बजे टाउन हॉल कुशलगढ़ मेंजनसुनवाई करेंगे। कलक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को अधीनस्थ अधिकारियों के साथ जनसुनवाई स्थल पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं ताकि जनता की समस्याओं का मौके पर ही निवारण हो सके।
जिला कलक्टर आशीष गुप्ता ने बताया कि राज्यमंत्री बामनिया 3 जून को सुबह11 बजे छोटी सरवन के पंचायत समिति सभाभवन में, 4 जून को सुबह 11 बजे आबापुरा के राजीव गांधी सेवा केन्द्र भवन में तथा 8 जून को सुबह 11 बजे सज्जनगढ़ पंचायत समिति सभाभवन में तथा दोपहर 2 बजे टाउन हॉल कुशलगढ़ मेंजनसुनवाई करेंगे। कलक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को अधीनस्थ अधिकारियों के साथ जनसुनवाई स्थल पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं ताकि जनता की समस्याओं का मौके पर ही निवारण हो सके।
Friday, May 31, 2019
बांसवाड़ा मेंगो फेस्टिवल का आयोजन 7 से 9 जून को
राज्यमंत्री श्री अर्जुनसिंह बामनिया करेंगे उद्घाटन
बांसवाड़ा, 31 मई/जिले में पाई जाने वाली आमों की 46 से अधिक प्रजातियों के रसास्वादन कर यहां के आमों की मिठास को देश-दुनिया तक पहुंचाकर जिले के गौरव को बढ़ाने के उद्देश्य से 7 से 9 जून तक बांसवाड़ा जिला मुख्यालय पर मेंगो फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर आशीष गुप्ता ने बताया कि जिले में आगामी 7 से 9 जून को प्रस्तावित मेंगो फेस्टिवल का शुभारंभ कुशलबाग मैदान में 7 जून की शाम को जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग (स्वतंत्र) उद्योग एवं राजकीय उपक्रम विभाग राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामनिया के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। मेंगो फेस्टिवल के शुभारंभ के लिए राज्यमंत्री बामनिया ने शुक्रवार को अपनी सहमति प्रदान कर दी है।
राज्यमंत्री बामनिया ने कहा है कि मेंगो फेस्टिवल जैसे आयोजनों से बांसवाड़ा का नाम पर्यटन मानचित्र पर स्थापित होगा। इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि बांसवाड़ा के आम देशभर में एक विशेष पहचान रखते है। आमजन को साथ में लेकर आयोजन करने पर अभूतपूर्व सफलता मिलती है। ़
कलक्टर गुप्ता ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन में जिले में पैदा होने वाले सभी प्रकार के आमों, उत्पादों तथा इससे जुड़े व्यवसायियों की वृहद प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा वहीं इस फेस्टिवल में आने वाले लोगों को आम की विविध प्रजातियों का रसास्वादन करने का भी अवसर प्राप्त होगा। महोत्सव में आने वाले लोग न सिर्फ आम की इन प्रजातियों को देख सकेंगे अपितु इसको खाने और इसके रस को पीने का लुत्फ भी उठा सकेंगे। इसके साथ ही आम व आम से बनने वाले विविध उत्पादों को भी खरीद सकेंगे।
तैयारी बैठक ली, दिए निर्देश:
मेंगो फेस्टिवल के आयोजन के संबंा में संबद्ध विभागीय अधिकारियों की बैठक जिला कलक्टर ने ली और मुख्य समन्वयक तथा कृषि अनुसंधान केन्द्र के संभागीय निदेशक डॉ. प्रमोद रोकड़िया से आमों की प्रजातियों की उपलब्धता व उत्पादन के बारे में जानकारी ली। उन्हांेने फेस्टिवल में पहुंचने वाले आम उत्पादकों से संपर्क करने और इसके लिए लगाई जाने वाली स्टालों के बारे में विस्तार से कार्ययोजना सोमवार तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में देसी आम की प्रजातियों के साथ आम के विविध उत्पादों, व्यंजनों आदि के बारे में भी स्टॉल लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने तैयारी बैठक में पूर्व में दिए गए निर्देशों की अनुपालना में की गई तैयारियों के संबंध मंे पूछकर महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस मौके पर कृषि, उद्यान, जिला उद्योग केन्द्र, रिलायंस फाउंडेशन, शिक्षा और अन्य संबद्ध विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
बांसवाड़ा/ मेंगो फेस्टिवल के संबंध में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेते जिला कलक्टर आशीष गुप्ता।
|
तम्बाकू जीवन ही नहीं परिवार भी तोड़ देती है: राज्यमंत्री श्री अर्जुनसिंह बामनिया
राज्यमंत्री बामनिया ने रैली को दिखाई हरी झण्डी
बांसवाडा, 31 मई/ तम्बाकू व्यक्ति का जीवन ही उससे जुड़े हुए परिवारजनों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव के साथ ही परिवार को तोड़ देती है। इसलिए तंबाकू का सेवन नहीं करना चाहिए। यह आह्वान जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग (स्वतंत्र) उद्योग एवं राजकीय उपक्रम विभाग राज्यमंत्री श्री अर्जुन सिंह बामनिया ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली के शुभारम्भ अवसर पर किया।
जिला मुख्यालय स्थित राजकीय महात्मा गांधी चिकित्सालय परिसर से शुक्रवार प्रातः जागरूकता रैली निकाली। राज्यमंत्री श्री अर्जुन सिंह बामनिया ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के शुभारम्भ अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेन्द्र सिंह भाटी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एच.एल. ताबीयार, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी सर्वेश बिसारिया, नगरपरिषद के पूर्व सभापति राजेश टेलर, पार्षद देवबाला राठौड़ समाजसेवी राकेश सेठिया, संजय जैन, शफीक मंसूरी, राहुल सराफ, हेल्थ मैनेजर डॉ. हेमलता जैन, स्कूल ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य हितेन्द्र भट्ट आदि मौजूद थे।
जीएनएम और एएनएम प्रशिक्षणार्थियों की रैली ने शहर भर में भ्रमणकर आमजन को तंबाकू से स्वास्थ्य पर होने वाले प्रतिकूल प्रभावों की जानकारी संदेशपरक तख्तियों व नारों के माध्यम से दी।
हस्ताक्षर अभियान की हुई शुरूआत
राज्यमंत्री श्री अर्जुनसिंह बामनिया ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार किए गए तंबाकू निषेध हस्ताक्षर अभियान पटल पर हस्ताक्षर कर शुभारम्भ किया। पटल पर उपस्थितजनों ने भी हस्ताक्षर कर तंबाकू निषेध वातवरण निर्माण में सहयोग किया।
![]() |
| बांसवाड़ा/चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते राज्यमंत्री श्री अर्जुनसिंह बामनिया। |
![]() |
| बांसवाड़ा/चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते राज्यमंत्री श्री अर्जुनसिंह बामनिया। |
![]() |
| बांसवाड़ा/राज्यमंत्री श्री अर्जुनसिंह बामनिया तंबाकू निषेध-हस्ताक्षर अभियान का शुभारम्भ करते हुए। |
राज्यमंत्री बामनिया ने ली चिकित्साधिकारियों की बैठक
रोगियों व परिजनों के साथ डाक्टर अपना व्यवहार सुधारें - बामनिया
बांसवाड़ा, 31 मई/जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग (स्वतंत्र प्रभार) उद्योग एवं राजकीय उपक्रम विभाग राज्यमंत्री श्री अर्जुन सिंह बामनिया ने कहा कि डाक्टर एक रोगी के लिए भगवान के समान होता है ऐसे में उसका रोगियों और उसके परिजनों के साथ मीठा व्यवहार होना चाहिए। उन्होंने तल्ख लहजे में डाक्टर्स को अपना व्यवहार सुधारने की नसीहत दी।
राज्यमंत्री बामनिया शुक्रवार को महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय में समस्त चिकित्साधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
इस मौके पर उन्होंने गायनिक विभाग में लगे चिकित्साधिकारियों की ओर ईशारा करते हुए समस्त चिकित्साधिकारियों को कहा कि शिकायतें प्राप्त हुई हैं कि रोगियों और परिजनों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं हो रहा है। कोई भी चिकित्साधिकारी मरिजनों को परेशान नहीं करें और अपने दायित्व को अंजाम दें। उन्होंने ऐसे चिकित्साधिकारियों को अपनी कमियों को दूर करने व आदतों में सुधार करने की सलाह दी।
राज्यमंत्री बामनिया ने एमसीएच में रजिस्ट्रेशन के लिए अलग से काउंटर स्थापित करने की मांग पर पीएमओ को आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए वहीं चिकित्सालय में बड़ी संख्या में सिजेरियन डिलीवरी होने पर भी प्रश्नचिह्न उठाया। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में अधिकांशतः गांवों से गरीब और कुपोषित माताएं आती है ऐसे में उन पर सिजेरियन का बोझ उचित नहीं है। राज्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को भी चिकित्सालय का नियमित निरीक्षण करने और व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।
लापरवाही बर्दाश्त नहीं:
बैठक में राज्यमंत्री बामनिया ने कहा कि चिकित्साधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए वे तत्पर है परंतु चिकित्साधिकारियों के कारण रोगियों को समस्याएं हो, यह स्वीकार नहीं होगा। उन्होंने चिकित्सालय में काम के प्रति लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाने की बात कही। इस दौरान उन्होंने रात्रिकालीन पारी में दो डाक्टर्स की ड्यूटी लगाने और आवश्यकता होने पर अतिरिक्त स्टाफ लगाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार नर्सिंग स्टाफ व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों द्वारा बरती जाने वाली लापरवाही पर भी उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि किसी की भी सिफारिश पर ध्यान न दें।
जरूरत हो तो दवाएं तत्काल खरीदें:
समीक्षा बैठक के अंत में राज्यमंत्री बामनिया ने चिकित्साधिकारियों से उनकी समस्याएं पूछी तो डॉ. शिल्पा मईड़ा ने साईक्रेटिक की दवाईयां नहीं होने से रोगियों को हो रही परेशानी के बारे में बताया। इस पर राज्यमंत्री ने जानकारी ली और पीएमओ को निर्देश दिए कि दो दिन में तत्काल खरीद कर दवाईयां उपलब्ध कराओ। उन्हांेने आवश्यकता होने पर दवाएं तत्काल खरीदने के निर्देश भी दिए।
बैठक में रिटायर्ड पीएमओ डॉ. एलसी मईड़ा, सीएमएचओ डॉ. हीरालाल ताबियार, पीएमओ डॉ.सर्वेश बिसारिया सहित समस्त चिकित्साधिकारी मौजूद थे।
![]() |
| बांसवाड़ा/एमजी चिकित्सालय में शुक्रवार को चिकित्साधिकारियों से चर्चा करते राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामनिया। |
राज्यमंत्री बामनिया ने ली बिजली व पेयजल आपूर्ति संबंधित बैठक
बांसवाड़ा, 31 मई/जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग (स्वतंत्र प्रभार) उद्योग एवं राजकीय उपक्रम विभाग राज्यमंत्री श्री अर्जुन सिंह बामनिया ने कहा है कि ग्रीष्म ऋतु में ही बिजली और पेयजल आपूर्ति की परिस्थितियां कठिन होती है ऐसे में अधिकारी बिजली और पेयजल आपूर्ति सुचारू बनावें, हमारी जिम्मेदारी है कि इस माध्यम से हम जनता की मदद करें, उनके सुख-दुख में भागीदार बनें।
राज्यमंत्री बामनिया शुक्रवार को यहां कलेक्ट्रेट सभागार में बिजली और पेयजल आपूर्ति से संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
प्रोजेक्ट पूरे और जनता प्यासी, यह ठीक नहीं:
राज्यमंत्री ने जिले में पेयजलापूर्ति से संबंधित पांच प्रोजेक्टों की समीक्षा की और सुरवानिया से 82 गांवों को शुद्ध जलापूर्ति के लिए पूर्ण हो चुकी पेयजल परियोजना में बोड़ीगामा, माल, पाटन, शंभुपुरा, काजेलापाड़ा आदि कई गांवों में पेयजल नहीं पहुंचने या कम प्रेशर से पहुंचने की स्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने 82 गांवों की योजना को मूल रूप में 96 गांवों की योजना बताया तथा मूल योजना में शेष रहे गांवों को जोड़कर लाभांवित करने की बात कही। इसी प्रकार 334 गांवों को माहीडेम से जलापूर्ति की योजना में भी केसरपुरा,नलदा, खेड़ा वड़लीपाड़ा, सालिया, नादरामाल आदि गांवों मंे जलापूर्ति संबंधित शिकायतों की जानकारी दी। इस पर जिला कलक्टर आशीष गुप्ता ने संबंधित क्षेत्रों में तत्काल पेयजलापूर्ति की पुख्ता व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री बामनिया ने कहा कि ऐसे समस्त गांवों में विभाग अपनी टीम बनाते हुए जलापूर्ति की जांच करें तथा जलापूर्ति सुचारू करवाएं। इसी तरह राज्यमंत्री ने शहर में गंदे पानी की आपूर्ति के मामले मंे भी माही और पीएचईडी के अधिकारियों को कार्यवाही कर स्थायी समाधान के निर्देश दिए।
टेंकरों से जलापूर्ति की भी जांच हो:
समीक्षा बैठक दौरान राज्यमंत्री बामनिया ने जिले में पेयजल परियोजना से वंचित गांवों में जलापूर्ति के लिए टेंकरों से जलापूर्ति की भी समीक्षा की। विभाग के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि छोटी सरवन क्षेत्र के 22 गांवों व 16 ढाणियों में 19 टेंकरों से 73 ट्रीप जलापूर्ति हो रही है। बैठक में कुशलगढ़ विधायक रमीला खड़िया ने घाटा क्षेत्र में जलापूर्ति की व्यवस्थाएं नहीं होने की जानकारी दी तथा पशुधन के लिए जलापूर्ति करवाने की व्यवस्था के लिए राज्यमंत्री से आग्रह किया। राज्यमंत्री ने इस दौरान पशुओं के पेयजल के लिए आपूर्ति की व्यवस्था के लिए विकास अधिकारियों के माध्यम से जलकुण्ड स्थापित करने की व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए तथा स्पष्ट किया कि जलापूर्ति की वजह से पशुधन का नुकसान न होने पाए। उन्होंने टेंकरों से जलापूर्ति के भौतिक सत्यापन और आवश्यकता होने पर तत्काल जलापूर्ति के लिए टेंकर प्रारंभ करने को कहा। राज्यमंत्री ने इस दौरान कुशलगढ़ क्षेत्र के लिए स्वीकृत 399 गांवों की पेयजल योजना की प्रगति के बारे मंे भी जानकारी ली। कलक्टर गुप्ता ने भी विभागीय अभियंताओं को क्षेत्र में लगातार विजीट करने और सर्वे करते हुए जलापूर्ति की उचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।
एक फोन करो और हेंडपंप खुदवा दो:
बैठक दौरान राज्यमंत्री बामनिया ने पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता को कहा कि जिलेवासियों की पेयजल संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्होंने टीएडी से हेंडपंपों की स्वीकृति दी है ऐसे में अधीक्षण अभियंता खुद क्षेत्र में जावें और जहां भी उन्हें आवश्यकता लगे और वहां हेंडपंप खोदने योग्य जमीन हो तो टीएडी परियोजना अधिकारी को एक फोन करें व हेंडपंप खुदवा लें। जलापूर्ति के लिए धन की कमी नहीं है, इसकी राशि का भुगतान हो जाएगा। कलक्टर ने राज्यमंत्री द्वारा की गई इस व्यवस्था को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए सर्वश्रेष्ठ माध्यम बताया और इसके लिए विभाग के एसई को पूरी संवेदनशीलता से जुटने को कहा। इस दौरान राज्यमंत्री ने पनघट योजना में भी राशि की उपलब्धता की जानकारी देते हुए इसके लिए प्रस्ताव प्रेषित करने को कहा।
बिजली-पानी के लिए आबापुरा व छोटी सरवन में होगी जनसुनवाई:
बैठक दौरान राज्यमंत्री बामनिया ने बिजली और पेयजलापूर्ति के संबंध मंे जनता की समस्याओं के त्वरित और मौके पर ही निस्तारण के लिए आबापुरा और छोटी सरवन तहसील मुख्यालय पर दोनों विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में सोमवार और मंगलवार को जनसुनवाई का कार्यक्रम निर्धारित करने के निर्देश दिए और कहा कि वे इस दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनते हुए समाधान करवाएंगे।
बिजली की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करें:
राज्यमंत्री बामनिया ने इस मौके पर जिलेभर में बिजली की नियमित आपूर्ति के लिए विद्युत लाईनों के मेंटेनेंस करने तथा लोड बढ़ने की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित करने को कहा। उन्होंने गढ़ी क्षेत्र में दो माह पूर्व बिजली के तार टूटने से मवेशियों की मौत को दुखद बताया और कहा कि विभाग को जिलेभर में टीम लगाते हुए मानसून से पूर्व ही बिजली लाईनों की मरम्मत करनी चाहिए। उन्होंने विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी ली तथा नवीन बिजली कनेक्शनों की प्रगति के बारे में भी पूछा।
बैठक दौरान कुशलगढ़ विधायक रमीला खड़िया, गढ़ी प्रधान लक्ष्मणलाल डिण्डोर, एडीएम राजेश वर्मा व समस्त संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
![]() |
| बांसवाड़ा/कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को जिला कलक्टर व अन्य अधिकारियों के बिजली व पेयजल आपूर्ति की समीक्षा बैठक लेते राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामनिया। |
![]() |
| बांसवाड़ा/कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को जिला कलक्टर व अन्य अधिकारियों के बिजली व पेयजल आपूर्ति की समीक्षा बैठक लेते राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामनिया। |
Subscribe to:
Comments (Atom)




















































