Tuesday, June 4, 2019

आबापुरा में राज्यमंत्री की जनसुनवाई

क्षेत्र की पेयजल समस्या का पखवाड़े भर में होगा सुधार
ग्रामीणों ने राज्यमंत्री बामनिया का 21 किलो फूलों की माला पहनाकर किया अभिनन्दन

बांसवाड़ा, 4 जून/ इस क्षेत्र की सबसे महत्त्वपूर्ण समस्या है कि इस भीषण गर्मी में लोगों को पीने के लिए पानी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। आबापुरा क्षेत्र की पेयजल समस्या का समाधान अधिकतम एक पखवाड़े में होना चाहिए। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग (स्वतंत्र प्रभार) उद्योग एवं राजकीय उपक्रम विभाग राज्यमंत्री ने आबापुरा में बिजली और पेयजल विषयक आयोजित जनसुनवाई में विभागीय अधिकारियों को सख्त अंदाज में निर्देश दिए तो ग्रामीणों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। इसके साथ ग्रामीणों ने राज्यमंत्री श्री बामनिया का 21 किलो फूलों की माला पहनाकर अभिनन्दन किया।
आबापुरा क्षेत्र के ग्रामीण राज्यमंत्री श्री अर्जुनसिंह बामनिया का 21 किलो फूलों की माला से अभिनन्दन करते हुए।
पानी की टंकियों पर लगे लॉक
क्षेत्र के ग्रामीणों ने राज्यमंत्री बामनिया को क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था के लिए लगाई गई पानी की टंकियों के खुली होने तथा वहां शरारती तत्वों द्वारा गंदगी फैलाए जाने की शिकायत की। इस पर पेयजल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पानी की टंकियों पर लॉक लगाया जाए जिससे पानी में गंदगी फैलाई नहीं जा सकेगी। इस संबंध में पानी की टंकियों के रख-रखाव करने वाले कार्मिकों को तत्काल इस संबंध में निर्देशित किया गया।
मिलावटी खाद न खरीदें: 
जनसुनवाई में ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में विगत समय में मिलावटी खाद बेचा गया। इस पर राज्यमंत्री बामनिया ने ग्राम सचिव (कृषि) को कड़ी फटकार लगाई और निर्देश दिए कि इस संबंध में निगरानी रखें। ग्राम सचिव (कृषि) ने ग्रामीणों से कहा कि घर-घर आकर खाद बेचने वाले ठग लोगों से खाद न खरीदें तथा सरकार की ओर से अधिकृत और प्रामाणिक खाद की खरीदें।
आबापुरा में आयोजित जनसुनवाई में राज्यमंत्री श्री अर्जुनसिंह बामनिया संबोधित करते हुए।
एक सप्ताह में विद्युत पोल खड़े करें: 
आबापुरा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने एक स्वर में विद्युत कनेक्शन में लापरवाही की शिकायत दर्ज करवाई। इस पर राज्यमंत्री बामनिया ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां-जहां विद्युत कनेक्शन की आवश्यकता है उस क्षेत्र में एक सप्ताह में पोल खड़े कर दिए जाएं। उसके बाद मौसम अनुरूप विद्युत केबल कनेक्शन बिछाने का कार्य कर लोगों को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएं।
खराब हेण्डपंप शीघ्र हो दुरस्त
ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र में हेण्डपम्प खराब होने की वजह से दूरस्थ क्षेत्र से पीने के पानी की समस्या बताई गई तो राज्यमंत्री ने क्षेत्र के सभी खराब हेण्डपंप को शीघ्र दूर की करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कहां कि जिस क्षेत्र में हेण्डपंप से पेयजल की व्यवस्था न हो सके वहां टेंकर से पानी पहुंचाने के निर्देश दिए।
राज्यमंत्री श्री अर्जुनसिंह बामनिया आबापुरा में आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीणों की समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्तकर अधिकारियों के लिए निर्देश लिखते हुए।
माही का पानी सिंचाई के लिए हो उपलब्ध
ग्रामीणों ने राज्यमंत्री बामनिया से आग्रह किया कि आबापुरा क्षेत्र में पेयजल की समस्या का संकट गहराने पर माही डेम से क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था की जाती है। यदि इसी आधार पर सिंचाई के लिए पानी भी उपलब्ध कराया जा सके तो क्षेत्र के किसान साल में बरसाती फसल के अलावा भी फसल पैदा कर अर्जन कर सकता है।
कार्यक्रम में बांसवाड़ा बीडीओ दलीप सिंह, पूर्व प्रधान सुनिता माल, सरपंच सत्यनारायण, पूर्व सरपंच मानशंकर, छापरिया सरपंच विजयलाल, बरवाला राजीया सरपंच कांतिलाल पारगी, नल्दा सरपंच जगमालसिंह आदि मौजूद थे। संचालन श्याम सुन्दर दामडि़या ने किया।
जनसुनवाई में मौजूद ग्रामीणजन।

दैनिक भास्कर

दैनिक नवज्योति

वागड़ दूत



दैनिक अर्जेन्ट टाईम
वागड़ टुडे

राज्यमंत्री बामनिया ने छोटी सरवन में सुनी बिजली व पेयजल संबंधित समस्याएं

राज्यमंत्री बामनिया ने छोटी सरवन में सुनी बिजली व पेयजल संबंधित समस्याएं
अधिकारियों को लापरवाही पर डांट, आमजन को त्वरित राहत
बांसवाड़ा, 3 जून/ ग्रीष्मऋतु को देखते हुए बिजली और पेयजल संबंधित समस्याओं को जानने के लिए प्रदेश के जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग (स्वतंत्र प्रभार) उद्योग एवं राजकीय उपक्रम विभाग राज्यमंत्री श्री अर्जुन सिंह बामनिया सोमवार को छोटी सरवन पहुंचे। उन्होंने यहां पंचायत समिति सभागार में 19 ग्राम पंचायतों से पहुंचे ग्रामीणों से रूबरू होते हुए बिजली व पेयजल संबंधित समस्याओं के बारे में सुनवाई की। 

मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों से ग्रामीणों की समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। कई प्रकरणों मंे उन्होंने लापरवाही पर अधिकारियों को डांटा और समस्या के समाधान के संबंध में निर्देश देते हुए तो आमजनों को मौके पर ही राहत प्रदान की।
 जनसुनवाई के लिए पहु ंचे राज्यमंत्री बामनिया को छोटी सरवन प्रधान राजेश कटारा का साफा बांधकर स्वागत किया वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने पुष्पहार पहना कर स्वागत किया। अधिकांश ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए लिखित में ज्ञापन दिया। तीन घंटे तक चली जनसुनवाई में 200 से अधिक शिकायतों के निस्तारण के लिए ग्रामीणों ने अपनी परिवेदनाएं दी।  

11 लिफ्ट परियोजनाओं की स्वीकृति: 
जनसुनवाई के दौरान राज्य मंत्री बामनिया ने कहा कि छोटी सरवन ब्लॉक में किसानों के लिए सोलर आधारित 11 लिफ्ट परियोजनाएं स्वीकृत हो चुकी हैं और इनकी वित्तीय स्वीकृति भी कुछ दिन में मिल जाएगी। इससे क्षेत्र के किसानों को सिंचाई संबंधित समस्याएं भी दूर हो जाएंगी। उन्होंने क्षेत्र में एनीकट बनाने के लिए विधायक मद से बजट देने की घोषणा भी की। 

ग्रामीणों ने पेयजल संबंधित समस्याएं बताई: 
ग्रामीणों ने क्षेत्र में पानी की किल्लत दूर करने के लिए पेयजल आपूर्ति नियमित करवाने, खराब ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलवाने की मांग की। अधिकांश ग्रामीण क्षेत्र में खराब पड़े हेण्डपंपों ठीक कराने की बात कहते नज़र आए। राज्यमंत्री ने जन स्वास्थ्य विभागीय अधिकारियों के देरी से पहुंचने पर फटकार लगाई और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण की दृष्टि से उन्होंने क्षेत्र के सभी हेण्डपंप शीघ्र करवाने के निर्देश दिए। वीर एकलव्य भील सेवा संस्थान के प्रतिनिधियों ने क्षेत्र में चल रही 750 करोड़ की पेयजल योजना में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की । 

ग्रामीणों ने बिजली संबंधी इन समस्याओं के बारे में बताया: 
नापला सरपंच ने शिकायत दर्ज कराई कि गांव में एक माह से चार डिपी जली हैं। अधिकारियों को फोन करके सूचना देते है तो ठेकेदार की लापरवाही की बात कही जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि कटूम्बी और खजूरी क्षेत्र में डिपी जल जाने की वजह से बिजली नहीं होने से ग्रामीण परेशान है। घोड़ी तेजपुर सरपंच भेरूलाल मईड़ा ने क्षेत्र की समस्या अवगत कराते हुए बताया कि गांव में विद्युत कनेक्शन से एक बल्ब नहीं जला लेकिन अधिकारियों ने उच्च स्तर पर कार्य पूर्णता की सूचना पहुंचा दी है। राज्यमंत्री ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र की विद्युत संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए मंगलवार से कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में पंचायत सहायक संघ ने राज्यमंत्री को ज्ञापन देकर निर्धारित समय से अधिक समय कार्य करवाने की शिकायत दर्ज करवाई। क्षेत्र के किसानों ने जनसुनवाई में लेम्प्स द्वारा सभी किसानों को लोन दिलवाने की मांग की। इस अवसर पर छोटी सरवन प्रधान राजेश कटारा, उप प्रधान नागेन्द्र, जिला परिषद सदस्य मानसिह, केशव, मनोहर खड़िया, अशोक, सरपंच रामचन्द्र, भेरूलाल, गोविन्द, चोखा राम, कांतिलाल, सरपंच ललिता, रमेश लक्ष्मण, गंगाराम, नारायण, सुरेश, लालूराम, कमला, छोटी सरवन विकास अधिकारी प्रकाश खाती, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से हिमांगी निनामा सहित विभिन्न विभागों के कार्मिक मौजूद थे।




सोमवार को छोटी सरवन में बिजली व पेयजल आपूर्ति के संबंध में जनसुनवाई करते व अधिकारियों को निर्देश प्रदान करते राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामनिया।






अमृतं जलम अ​भ्रियान में राज्यमंत्री अर्जुनसिं​ह बाम​निया ने किया श्रमदान


टीएडी राज्यमंत्री की जनसुनवाई सोमवार से ,बिजली-पानी संबंधित समस्याओं पर होगी सुनवाई

टीएडी राज्यमंत्री की जनसुनवाई सोमवार से 

बिजली-पानी संबंधित समस्याओं पर होगी सुनवाई


       बांसवाड़ा, 1 जून/ बिजली और पेयजल आपूर्ति संबंधित समस्याओं के मौके पर हीव प्रभारी निस्तारण के उद्देश्य से प्रदेश के जनजाति क्षेत्रीय विकास(स्वतंत्र प्रभार), उद्योग एवं राजकीय उपक्रम विभाग के राज्यमंत्री श्रीअर्जुनसिंह बामनिया सोमवार जिले के विभिन्न तहसील मुख्यालयों पर जनसुनवाई करेंगे।

     जिला कलक्टर आशीष गुप्ता ने बताया कि राज्यमंत्री बामनिया 3 जून को सुबह11 बजे छोटी सरवन के पंचायत समिति सभाभवन में, 4 जून को सुबह 11 बजे आबापुरा के राजीव गांधी सेवा केन्द्र भवन में तथा 8 जून को सुबह 11 बजे सज्जनगढ़ पंचायत समिति सभाभवन में तथा दोपहर 2 बजे टाउन हॉल कुशलगढ़ मेंजनसुनवाई करेंगे। कलक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को अधीनस्थ अधिकारियों के साथ जनसुनवाई स्थल पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं ताकि जनता की समस्याओं का मौके पर ही निवारण हो सके।