Thursday, February 28, 2019

आमजन को राहत देने प्रतिबद्ध है राज्य सरकार: बामनिया


राज्यमंत्री बामनिया ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास
बांसवाड़ा, 27 फरवरी/ प्रदेश की सरकार आमजन को हर प्रकार की राहत प्रदान करने के लिए संकल्पबद्ध है। किस्म जंगल की जमीन पर काबिज काश्तकारों को दो साल में खातेदारी अधिकार दिए जाएंगे। इससे उदयपुर संभागभर में 32 हजार परिवारों को लाभ मिलेगा। 
यह विचार प्रदेश के जनजाति क्षेत्रीय विकास (स्वतंत्र प्रभार), उद्योग एवं राजकीय उपक्रम विभाग के राज्यमंत्री श्री अर्जुनसिंह बामनिया ने बुधवार को जिले के सामरिया गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रमसा के तहत नवनिर्मित कक्षाकक्षों के लोकार्पण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अब बेटियों को प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा देने तक की जिम्मेदारी वहन कर ली है और अब सरकार सभी बालिकाओं की शिक्षा का खर्च वहन करंेगी। उन्होंने कहा कि प्रतिभावान बालिकाएं संभाग स्तर पर उच्च अध्ययन के लिए जाए तो उसके लिए उदयपुर में 150 बालिकाओं की क्षमता वाला हॉस्टल निर्माण किया गया है, इसका भी लाभ लेना चाहिए। 
राज्यमंत्री ने आमजन व किसानों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार ने पेंशन राशि में बढ़ोत्तरी की है, 1 रुपये गेहूं का वितरण किया जाएगा वहीं गेहूं का समर्थन मूल्य 1850 किया गया है व 105 रुपया बोनस दिया जा रहा है। 
विकास की भूख होनी चाहिए: बामनिया
राज्यमंत्री श्री बामनिया ने कहा कि जनता में विकास की भूख होनी ही चाहिए। जनता जितने विकास कार्य की मांग करेंगी, उनते कार्यों को पूरा करने में एक जन नेता को संतोष होता है। जनता और जन नेता को एक दूसरे का साथ सदा निभाना होगा। उन्होंने विकास कार्यों का पूरा-पूरा उपयोग करने का भी आह्वान किया। 
सरकार की संवेदनशील सोच: कांता भील
समारोह को संबोधित करते हुए गढ़ी विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक कांता भील ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पेंशन राशि में बढ़ोतरी से वृद्धजनों का जीवन आत्मसम्मान से बीत रहा है। वे बेटियों, नाती-पोतियों को अपनी ओर से भेंट देकर स्वाभिमान महसूस कर रहे है। इसके लिए उन्हें किसी के सामने हाथ नहीं फैलाने पड़ रहे है। उन्होंने राज्य सरकार के कार्यकाल में अब महात्मा गांधी नरेगा योजना के माध्यम से भी विकास व राहत देने के प्रयासों की जानकारी दी। 
जनता के हर दुःख-दर्द का खयाल है: राजेश टेलर
समारोह में बांसवाड़ा नगर परिषद के पूर्व सभापति राजेश टेलर ने कहा कि राज्य सरकार को जनता के हर दुःख-दर्द का खयाल है और सरकार हर घड़ी आमजन के लोककल्याणकारी कार्यों को मूर्त रूप देने के लिए चिंतनशील है। सरकार ने गठन से महज तीन माह में इसी दिशा में प्रभावी कार्य किए जा रहे है और आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में भी विकास की गंगा बहेगी। 
समारोह की अध्यक्षता ग्राम पंचायत की सरपंच मणी देवी ने की जबकि गढ़ी की पूर्व विधायक कांता भील, बांसवाड़ा नगरपरिषद पूर्व सभापति राजेश टेलर, पूर्व प्रधान सुनिता माल, भेमजी पाटीदार, प्रताप पाटीदार, अर्जुन पाटीदार, महेन्द्र भगोरा, तन्मय मेहता, गौतम भाई, राजीया भाई, पुनीत घड़ा, शंकरलाल, योगिता जोशी, नाहर सिंह आदि बतौर विशिष्ट अतिथि मंचासीन थे। समारोह का संचालन पुष्पेन्द्र सोलंकी ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।    
सभागार व टीन शेड की घोषणा की:
समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर राज्यमंत्री बामनिया ने विद्यालय मंे सभागार व टीन शेड निर्माण करवाने की घोषणा की वहीं विडियापाड़ा स्कूल को क्रमोन्नत करवाने को आश्वस्त किया। कार्यक्रम में सुरवानिया लेम्पस के रतनलाल शर्मा ने किसान ऋण माफी योजना के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर पांच काश्तकारों को ऋण माफी प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।   
कक्षा-कक्षों का लोकार्पण: 
इससे पूर्व राज्यमंत्री बामनिया ने राजकीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत नवनिर्मित कक्षा-कक्षों का फीता काटकर और लोकार्पण शिलापट्ट का अनावरण करते हुए विधिवत लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कक्षों का अवलोकन भी किया और गुणवत्तायुक्त निर्माण की तारीफ की। 

बांसवाड़ा/सामरिया में आयोजित लोकार्पण समारोह को संबोधित करते राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामनिया।

बांसवाड़ा/सामरिया में आयोजित लोकार्पण समारोह में मौजूद लोग।

बांसवाड़ा/सामरिया में कक्षाकक्ष का फिता काटकर लोकार्पण करते राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामनिया।

बांसवाड़ा/ सामरिया में शिलापट्ट का अनावरण कर कक्षाकक्ष का लोकार्पण करते राज्यमंत्री बामनिया।




No comments:

Post a Comment