Monday, January 14, 2019
Sunday, January 13, 2019
बाँसवाड़ा के 1000 आदिवासियों का दल दादर-नागर हवेली के लिए रवाना
टीएडी राज्यमंत्री बामनिया ने दिखाई हरी झंडी
बाँसवाड़ा, 13जनवरी/ केंद्र शासित प्रदेश दादर एवं नागर हवेली (महाराष्ट्र) में आदिवासी एकता परिषद द्वारा आयोजित आदिवासी सांस्कृतिक एकता सम्मेलन में जा रहे आदिवासी बंधुओं को जनजाति क्षेत्रीय विकास (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री अर्जुनसिंह जी बामनिया ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
इस मौक़े पर उन्होंने इस यात्रा दल की यात्रा कीसफलता के लिए शुभकामनाएँ दी और इस यात्रा को सांस्कृतिक एकता की सुदृढता के लिए प्रभावी माध्यम बताया। इस मौक़े पर नगर परिषद के पूर्व सभापति राजेश टेलर भी मौजूद थे।
टीएडी परियोजना अधिकारी विजयेश पंडया ने बताया कि बांसवाड़ा जिले से कुल 1000 लोगो को लेकर 20 बसें दादर एवं नागर हवेली के लिए रवाना हुई। यह सम्मेलन दिनांक 13 से 15 जनवरी तक आयोजित हो रहा है जिसमे देशभर के आदिवासी लोग भाग लेंगे।
—————
Saturday, January 12, 2019
खेलों से होती है सामाजिक एकता स्थापित: राज्यमंत्री बामनिया
दाऊदी बोहरा समुदाय की अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स स्पर्धाएं शुरू
बांसवाड़ा, 11 जनवरी/सामाजिक एकता को बनाए रखने में युवाओं की खेल प्रतियोगिताएं अहम भूमिका निभाती है। खेलों से प्रतिभाओं को उचित मंच प्राप्त होता है और उनके भावी जीवन को आधार प्राप्त होता है।
यह आह्वान प्रदेश के जनजाति क्षेत्रीय विकास (स्वतंत्र प्रभार), उद्योग एवं राजकीय उपक्रम विभाग के राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामनिया ने दाऊदी बोहरा समुदाय की ओर से बांसवाड़ा में पहली बार डूंगरपुर मार्ग पर स्थित एम एस बी मैदान पर आयोजित हो रही अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स स्पर्धा के उद्घाटन अवसर पर बतौर अतिथि संबोधित करते हुए किया।
इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के पूर्व कार्यकाल में बोहरा समुदाय के अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति के धार्मिक स्थान गलियाकोट स्थित सैयद फखरूद्दीन की दरगाह तक गुजरात और महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं की पहुंच को सुगम करने के लिए की गई मांग को पूरा करने के लिए किए गए प्रयास और मांग के पूरा होने की जानकारी दी तथा कहा कि इस माध्यम से अब देश के अधिकाधिक श्रद्धालु इस स्थान पर पहुंच रहे हैं।
राज्यमंत्री बामनिया ने कहा कि सौ टापूओं के शहर के रूप में ख्यात बांसवाड़ा जिला पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र है, ऐसे में इस अन्तर्राष्ट्रीय स्पर्धा में पहुंचने वाले खिलाड़ियों को भी इस जिले के पर्यटन स्थलों को भी आवश्यक रूप से अवलोकन करें। उन्होंने बोहरा समुदाय की इस स्पर्धा के बांसवाड़ा में होने वाले आयोजन की भव्यता की सराहना की और इसके लिए आयोजकों के प्रयासों का उल्लेख किया।
समारोह में मुख्य अतिथि मुक़ाबिर साहेब ने भी संबोधित किया। समारोह में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री श्री सचिन पायलट की ओर से सफल आयोजन के लिए प्रेषित किए गए शुभकामना संदेश का प्रतिनिधि के तौर पर विकेश मेहता ने वाचन किया।
कार्यक्रम में पूर्व राजघराने के जगमालसिंह, नगरपरिषद पूर्व सभापति राजेश टेलर, समाजसेवी जैनेन्द्र त्रिवेदी, राकेश सेठिया, अशोक शुक्ला व बड़ी संख्या में बोहरा समुदाय के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
इस स्पर्धा में नागपुर, कोटा, कुवैत, रायपुर, दुबई, चेन्नई, इंदौर, कोलकता, हेडरी, राजकोट, बेंगलुरू, बांसवाड़ा, गोधरा, मुम्बई, मोम्बासा, नैरोबी, ड्रेसलाम, नासिक, पुणे, सिकन्द्राबाद आदि जगहों से करीब 1200 खिलाड़ी शामिल हुए हैं। इस दौरान राजस्थानी संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया। इससे पूर्व विभिन्न राज्यों एवं देशों से आए खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट किया। इस स्पर्धा में मदरसा सैफिया बुरहानीया की ओर से दुनिया भर में संचालित 24 स्कूलों के विद्यार्थी सम्मिलित हुए हैं। इसमें खाड़ी देश और अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान, कुवैत, दुबई, बहरीन, जैसे देशों के खिलाड़ी सम्मिलित हो रहे हैं। तीन दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता में टी-10 क्रिकेट, वॉलीबॉल और छात्रा वर्ग में थ्रो बॉल का आयोजन होगा। साथ ही 13 जनवरी को शहर के नई आबादी चौराहे से एमएसबी तक मैराथन दौड़ भी सुबह 8 बजे प्रारंभ होगी। यह जानकारी मुर्तजा भाई ने दी।
------------
फोटो केप्शन: बांसवाड़ा/ दाऊदी बोहरा समुदाय की अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स स्पर्धाओं के शुभारंभ समारोह में मौजूद राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामनिया।
Monday, January 7, 2019
बांसवाड़ा के पर्यटन दृष्टि से विकास के लिए होंगे पुरजोर प्रयास - राज्यमंत्री श्री बामनिया
तीन दिवसीय ‘अरथूना-माही महोत्सव’ का भव्य शुभारंभ
बाँसवाड़ा, 7 जनवरी/ प्रदेश के जनजाति क्षेत्रीय विकास (स्वतंत्र प्रभार), उद्योग एवं राजकीय उपक्रम विभाग के राज्यमंत्री श्री अर्जुनसिंह बामनिया ने कहा है कि बांसवाड़ा जिला पर्यटन दृष्टि से बेहद समृद्ध है और इसके पर्यटन दृष्टि से विकास के लिए पुरजोर प्रयास किए जाएंगे।
राज्यमंत्री बामनिया सोमवार को कला-संस्कृति और ऐतिहासिक-सांस्कृतिक विरासत के साथ नैसर्गिक सौंदर्यश्री को अपने आंचल में समाहित करने वाले बांसवाड़ा जिले को विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए जनजाति क्षेत्रीय विकास, पर्यटन, वन और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहे तीन दिवसीय रंगारंग अरथूना-माही महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर सूचना केन्द्र में आयोजित प्रदर्शनी के अवलोकन दौरान संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि समृद्ध संस्कृति, इतिहास व पुरातत्व वाले बांसवाड़ा जिले पर प्रकृति ने भी जिले पर अपनी मेहर बरसायी है जिससे यहां हरियाली का साम्राज्य भी है। उन्होंने उदयपुर आने वाले पर्यटकों को बांसवाड़ा जिले की ओर उन्मुख करने के लिए प्रयास करने की आवश्यकता प्रतिपादित की। उन्होंने कहा कि हमें यहां बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए सुविधाओं के विकास की ओर भी प्रयास करने की जरूरत है।

अभयारण्य बनाने के होंगे प्रयास:
राज्यमंत्री ने जिला मुख्यालय से सटे जंगलों को अभयारण्य के रूप में विकसित करने की अपनी प्रतिबद्धता जताई और कहा कि यदि ऐसा होता है तो यहां के निवासियों के लिए पर्यटन भी एक व्यवसाय बन सकेगा और गरीब लोगों के लिए आजीविका का दूसरा स्रोत भी विकसित हो सकेगा। उन्होंने जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की ओर से इस दिशा में प्रयास करने का संकल्प जताया।
राज्यमंत्री ने की प्रदर्शनी की सराहना:
आज सुबह सूचना केन्द्र में आयोजित डिजीटल फोटो-विडियो प्रदर्शनी के शुभारंभ के लिए पहुंचे राज्यमंत्री बामनिया का जिला कलक्टर आशीष गुप्ता, जिला परिषद सीईओ डॉं. भंवरलाल, पर्यटन उन्नयन समिति संरक्षक जगमालसिंह, जनसंपर्क उपनिदेशक कमलेश शर्मा, सहायक निदेशक कल्पना डिण्डोर आदि ने पुष्पहार से स्वागत किया। इसके पश्चात राज्यमंत्री ने फीता काटकर प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ किया। जनसंपर्क उपनिदेशक कमलेश शर्मा ने राज्यमंत्री बामनिया को प्रदर्शनी का अवलोकन कराया और इसमें प्रदर्शित विषयवस्तु की जानकारी दी। युवा चित्रकार शिफा हुसैन की पेंिटंग्स के साथ फोटोग्राफर दिनेश जैन पालरेचा, कमलेश शर्मा, भरत कंसारा, हार्दिक लोढ़ा, यश सर्राफ, जुगल बेहरानी और तृपल मेहता के द्वारा लिए गए जिले की नैसर्गिंक संपदा, प्राचीन शिल्पसौंदर्य और पर्यटन स्थलों के फोटोग्राफ्स को प्रदर्शित किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रदर्शनी मंे 8 एलईडी टीवी और एक प्रोजेक्टर के माध्यम से जिले के सौंदर्य को प्रदर्शित करने वाले विडियो, डाक्यूमेंटरी-मैं बांसवाड़ा हूं, सतरंगी राजस्थान तथा जिले के पुरा वैभव को दर्शाने वाले विडियो को प्रदर्शित किया गया है। यह प्रदर्शनी तीन दिनों तक जनसामान्य के अवलोकन के लिए खुली रहेगी।
सौ साल से भी अधिक पुराने फोटो को देखकर जताई प्रसन्नता:
प्रदर्शनी में पूर्व राजपरिवार द्वारा संकलित किए गए बांसवाड़ा जिले के एक सौ से अधिक साल पुराने फोटोग्राफ्स को एलईडी टीवी पर दिखाया गया था। पूर्व राजपरिवार के जगमालसिंह ने प्रदर्शित फोटोग्राफ्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुराने फोटोग्राफ्स को देखने में राज्यमंत्री ने दिलचस्पी दिखाई तथा कहा कि इस प्रकार से पुराने स्मृतियों का डिजीटलाईजेशन से संग्रहण आवश्यक है।
शिफा की कला को प्रोत्साहित करने की जरूरत बताई:
प्रदर्शनी में युवा चित्रकार शिफा हुसैन की पेंिटंग्स को देखकर राज्यमंत्री ने खुशी जताई और उसकी कला की तारीफ करते हुए कहा कि उसकी कला को प्रोत्साहित करने में वे हरसंभव मदद करेंगे। उन्होंने इस कार्य को लगातार जारी रखने की भी बात कही तथा उसके पिता शराफत खान से कहा कि इसकी पढ़ाई को रूकने नहीं देना।
शुभारंभ अवसर पर सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एवं पर्यावरण प्रेमी विक्रमसिंह, समाजसेवी निमेष मेहता, जैनेन्द्र त्रिवेदी, शैलेन्द्र भट्ट, आशीष मेहता, देवबाला राठौड़, जाहिद अहमद सिंधी, न्याजुल्ला खान,सुनिल दोसी, ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी, एलएनजे मयूर मिल के मनोज शाह, सहकारिता एमडी अनिमेश पुरोहित, टीएडी परियोजना अधिकारी विजयेश पण्ड्या सहित बड़ी संख्या में शहरवासी और अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
-----------
फोटो केप्शन: बांसवाड़ा/डिजीटल फोटो-विडियो प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ करते राज्यमंत्री बामनिया।
बांसवाड़ा/प्रदर्शनी का अवलोकन करते राज्यमंत्री बामनिया ।
------------
Saturday, January 5, 2019
राज्यमंत्री बामनिया ने पार्षदों की ली बैठक
शहर के सौन्दर्य को लेकर कोई समझौता नहीं: बामनिया
बांसवाड़ा, 4 जनवरी/ शहर के सौन्दर्य को लेकर किसी भी प्रकार समझौता नहीं होना चाहिए। इसके लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। सभी पार्षद यह तय करें अपने-अपने क्षेत्र में साफ-सफाई अच्छे ढंग से हो। यह आह्वान प्रदेश के जनजाति क्षेत्रीय विकास (स्वतंत्र प्रभार), उद्योग एवं राजकीय उपक्रम विभाग के राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामनिया ने बांसवाड़ा सर्किट हाऊस में नगरपरिषद बांसवाड़ा के पार्षदों की बैठक में किया।
राज्यमंत्री बामनिया ने परिषद पार्षदों के साथ बैठक लेकर शहर के अधूरे कार्यो की समीक्षा की तथा नवीन कार्यो को लेकर पार्षदो संग ए.ई.एन. भाभोर को साथ लेकर चर्चा की। पार्षदों को सख्त हिदायत दी की आमजन ने जिस उम्मीद से जनप्रतिनिधियों को चुना है, उस पर खरा उतरना होगा। उन्होंने शहर सौन्दर्यीकरण, सड़क विस्तारीकरण बिन्दुओं पर भी चर्चा की। इसके साथ ही नगरपरिषद के ए.ई.एन. भाभोर को सड़क के दोनों ओर नालियों के बीच के पूरे क्षेत्र में सड़क बनाने के विशेष निर्देश दिए। बैठक में आशीष मेहता, सीता डामोर, देवबाला, विमल भट्ट, सुरेश कलाल, तुफैल, मुक्ता गुजर, यूसुफ, जाहिद, धनेश्वर यादव आदि पार्षद उपस्थित थे।
![]() |
| राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामनिया बांसवाड़ा सर्किट हाऊस में नगर परिषद बांसवाड़ा के पार्षदों की बैठक लेते हुए। |
Tuesday, January 1, 2019
राज्यमंत्री बामनिया ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक
जनता के हित की सोंचे, मिलकर करें जिले का विकास: बामनिया
बांसवाड़ा, 1 जनवरी/प्रदेश के जनजाति क्षेत्रीय विकास (स्वतंत्र प्रभार), उद्योग एवं राजकीय उपक्रम विभाग के राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामनिया ने कहा है कि समस्त अधिकारी-कर्मचारी जनता के हित की सोंचे और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर जिले के विकास के प्रयास करें।
राज्यमंत्री बामनिया मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के समस्त विभागीय अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे।
इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों में संवादहीनता की स्थितियां नहीं रखने के निर्देश दिए और कहा कि राज्य सरकार की मंशाओं के अनुरूप समन्वय स्थापित करते हुए विकास योजनाओं को क्रियान्वित करना उनकी प्राथमिकता होगी।
आरंभ में जिला कलक्टर आशीष गुप्ता व एसपी कालूराम रावत ने राज्यमंत्री बामनिया का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कलक्टर ने स्वागत उद्बोधन देते हुए जिले की समग्र वैकासिक प्रगति प्रस्तुत की। राज्यमंत्री के कलेक्ट्रेट पहुंचने पर अतिरिक्त जिला कलक्टर हिम्मतसिंह बारहठ ने अगवानी की।
विभागीय समीक्षा में दिए निर्देश:
राज्यमंत्री बामनिया ने विभागवार गतिविधियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट किया कि विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन व जनता को राहत देने के विषयों पर वे किसी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे।
पीएचईडी की समीक्षा में उन्होंने जिले में चल रही पेयजल योजनाओं की प्रगति जानी और इनमें फोरेस्ट से संबंधित प्रकरणों में यदि किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो उसे सुलझाने को कहा। उन्होंने पेयजल योजनाओं की डिज़ाईन में खामियों पर भी कार्यवाही के निर्देश दिए।
रसद विभाग की समीक्षा में राज्यमंत्री ने जिले में केरोसीन व शक्कर वितरण के बारे में जानकारी लेते हुए गैस कनेक्शन प्राप्त बीपीएल उपभोक्ताओं के रिफिल करवाने के संबंध मंे जानकारी प्राप्त करने तथा इस पर एक रिपोर्ट तैयार कर जिला कलक्टर को प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने पोस मशीन से राशन वितरण में आ रही कठिनाईयों को दूर करने के लिए भी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जिले में चिकित्सा विभागीय सेवाओं की समीक्षा करते हुए राज्यमंत्री बामनिया ने चिकित्सकों व रेडियोग्राफर्स की कमी के बारे में जानकारी ली तथा कुपोषण के मामलों में प्रभावी कार्यवाही को कहा। उन्होंने बरवाला पीएचसी की अव्यवस्थाओं के संबंध में सीएमएचओ से चर्चा कर उचित कार्यवाही को पाबंद किया।
शिक्षा विभागीय समीक्षा में राज्यमंत्री बामनिया ने दूर-दराज के शिक्षकविहीन तथा पर्याप्त स्टाफ वाले विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए वहीं जल संसाधन विभाग की समीक्षा में उन्हांेने टेल तक पानी पहुंचाने के लिए माईनरों की डिज़ाईन में रही खामियों को सुधारने के साथ ही किसानों को नियमित व पर्याप्त पानी पहुंचाने की व्यवस्थाओं के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बिजली की नियमित आपूर्ति तथा किसानों को एक साथ छः घंटे विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने के लिए अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए।
बैठक में एडीएम हिम्मतसिंह बारहठ ने बैठक एजेंडा प्रस्तुत किया। इस मौके पर कुशलगढ़ विधायक रमीला खड़िया, घाटोल विधायक हरेन्द्र निनामा, गढ़ी विधायक कैलाश मीणा, बांसवाड़ा प्रधान दुधालाल, छोटी सरवन प्रधान राजेश कटारा, जिला परिषद सीईओ डॉ. भंवरलाल, उप वन संरक्षक सुगनाराम जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंदनदान बारहठ सहित समस्त विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
खाद की मांग व आपूर्ति की समीक्षा की:
जिले में सहकारिता विभागीय परिदृश्य जानने के बाद राज्यमंत्री बामनिया ने जिले में खाद की मांग एवं आपूर्ति के बारे में तथ्यात्मक जानकारी ली तथा सहकारिता विभाग के प्रबंध निदेशक व कृषि उपनिदेशक से लेंपसवार मांग व आपूर्ति के आंकड़ों को प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने जिले में कृषि विभागीय अधिकारियों को वर्मी कंपोस्ट को प्रोत्साहित करने के लिए कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।
जताई गुणवत्तायुक्त कार्य की मंशा:
लोक निर्माण विभाग की समीक्षा दौरान राज्यमंत्री नेे अधिकारियों की पहली ही बैठक में गुणवत्तायुक्त कार्य करवाने की अपनी मंशा जताते हुए कहा कि सड़कों का सुदृढ़ीकरण कार्य गुणवत्ता से हो ताकि सड़कों की बार-बार मरम्मत पर सरकार का धन ना व्यय हो। उन्होंने शहरी सौंदर्यीकरण कार्य की भी समीक्षा की और इसे गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के दिए निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने लिंकरोड पुल की दुर्दशा सहित जिले की कई सड़कों की ओर ध्यान आकृष्ट किया। कलक्टर ने राज्यमंत्री के सवालों पर लोक निर्माण विभाग के एसई राजकुमार सिंह को कार्यों की समीक्षा के निर्देश दिए।
नए साल में नई व्यवस्था, ब्लॉकवार पेंशन स्वीकृति की सूची देने के निर्देश:
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की समीक्षा दौरान राज्यमंत्री बामनिया ने विभाग के सहायक निदेशक को निर्देश दिए कि वे नए साल में जनहित को देखते हुए पेंशन की स्वीकृति होने पर ब्लॉकवार सूची पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपे ताकि क्षेत्रीय भ्रमण दौरान ये अधिकारी पेंशन प्राप्त होने की पुष्टि कर सकें। उन्होंने टीएडी की समीक्षा दौरान भी आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी ना रखने के निर्देश दिए तथा यहां पर बेहतर शैक्षणिक व्यवस्थाएं संपादित करने को पाबंद किया। इस दौरान उन्होंने एक से अधिक चार्ज वाले हॉस्टल वार्डन की सूची भी देने के निर्देश दिए।
Subscribe to:
Comments (Atom)

















