Thursday, February 28, 2019

राज्यमंत्री बामनिया का बांसवाड़ा दौरा

पूरी की जनता की उम्मीदें, राहत के लिए रखी आधारशिलाएं 
बांसवाड़ा, 27 फरवरी/ प्रदेश के जनजाति क्षेत्रीय विकास (स्वतंत्र प्रभार), उद्योग एवं राजकीय उपक्रम विभाग के राज्यमंत्री श्री अर्जुनसिंह बामनिया बुधवार को जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय विकास तथा आमजन को राहत देने की उम्मीदों को पूरा करते हुए दो महत्त्वपूर्ण विकास कार्यों की आधारशिलाएं भी रखी। 
विडियापाड़ा में 70 लाख से घाटा कटिंग का शिलान्यास
जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग राज्यमंत्री श्री अर्जुनसिंह बामनिया ने बुधवार को ग्राम पंचायत सामरिया के तहत विडियापाड़ा के गांधीनगर से कुशलगढ़ मेन सड़क तक के घाटा कटिंग मय ग्रेड इम्प्रुवमेन्ट कार्य का शिलान्यास किया। कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता गजेन्द्र कुमार लोढ़ा व सहायक अभियंता वीरेन्द्र शाह ने बताया कि लगभग 700 मीटर के इस घाटा कटिंग कार्य की प्रस्तावित लागत 70 लाख रुपये है।  इस अवसर पर गढ़ी की पूर्व विधायक कांता भील, पूर्व सभापति राजेश टेलर, पूर्व प्रधान सुनिता माल, समाजसेवी अर्जुन सिंह सोलंकी, भेमजी पाटीदार, सामरिया सरपंच मणी देवी, दरिया देवी, प्रियंका देवी, प्रभुलाल मईड़ा, सोहन मईड़ा, पारी देवी, गीता मईड़ा, गलाब देवी, विकास अधिकारी दलीपसिंह आदि मौजूद थे। 
बरवाला मछार में 3 करोड़ के एनीकट का हुआ शिलान्यास: 
जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग राज्यमंत्री श्री अर्जुनसिंह बामनिया ने बुधवार शाम को जिले के बरवाला मछार में 3 करोड़ रुपयों की लागत वाले विशाल माईक्रोस्टोरेज टेंक की आधारशिला रखी और क्षेत्रीय विकास के लिए सरकार के संकल्प को व्यक्त किया। उन्होंने जलसंरक्षण व संवर्धन की दृष्टि से इस संरचना को क्षेत्र के लिए उपयोगी भी बताया। उन्होंने शीघ्र ही यहां पर लिफ्ट परियोजना प्रारंभ करने की भी बात कही। इस मौके पर माही विभाग के अधीक्षण अभियंता जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि इस एनीकट के निर्माण से बोरखाबर, खेड़ा वड़लीपाड़ा व बरवाला राजिया आदि 3 ग्राम पंचायतों के 25 से अधिक गांवों के किसानों की असिंचित खेतों को सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी। इस मौके पर पूर्व विधायक कांता भील, स्थानीय जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायतों के सरपंच नरवेशसिंह डिंडोर, कांतिलाल पारगी सहित कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।   
बांसवाड़ा/विडियापाड़ा में घाटा कटिंग का शिलान्यास करते राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामनिया।
बांसवाड़ा/बरवाला मछार में एनीकट का शिलान्यास करते राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामनिया।





आमजन को राहत देने प्रतिबद्ध है राज्य सरकार: बामनिया


राज्यमंत्री बामनिया ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास
बांसवाड़ा, 27 फरवरी/ प्रदेश की सरकार आमजन को हर प्रकार की राहत प्रदान करने के लिए संकल्पबद्ध है। किस्म जंगल की जमीन पर काबिज काश्तकारों को दो साल में खातेदारी अधिकार दिए जाएंगे। इससे उदयपुर संभागभर में 32 हजार परिवारों को लाभ मिलेगा। 
यह विचार प्रदेश के जनजाति क्षेत्रीय विकास (स्वतंत्र प्रभार), उद्योग एवं राजकीय उपक्रम विभाग के राज्यमंत्री श्री अर्जुनसिंह बामनिया ने बुधवार को जिले के सामरिया गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रमसा के तहत नवनिर्मित कक्षाकक्षों के लोकार्पण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अब बेटियों को प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा देने तक की जिम्मेदारी वहन कर ली है और अब सरकार सभी बालिकाओं की शिक्षा का खर्च वहन करंेगी। उन्होंने कहा कि प्रतिभावान बालिकाएं संभाग स्तर पर उच्च अध्ययन के लिए जाए तो उसके लिए उदयपुर में 150 बालिकाओं की क्षमता वाला हॉस्टल निर्माण किया गया है, इसका भी लाभ लेना चाहिए। 
राज्यमंत्री ने आमजन व किसानों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार ने पेंशन राशि में बढ़ोत्तरी की है, 1 रुपये गेहूं का वितरण किया जाएगा वहीं गेहूं का समर्थन मूल्य 1850 किया गया है व 105 रुपया बोनस दिया जा रहा है। 
विकास की भूख होनी चाहिए: बामनिया
राज्यमंत्री श्री बामनिया ने कहा कि जनता में विकास की भूख होनी ही चाहिए। जनता जितने विकास कार्य की मांग करेंगी, उनते कार्यों को पूरा करने में एक जन नेता को संतोष होता है। जनता और जन नेता को एक दूसरे का साथ सदा निभाना होगा। उन्होंने विकास कार्यों का पूरा-पूरा उपयोग करने का भी आह्वान किया। 
सरकार की संवेदनशील सोच: कांता भील
समारोह को संबोधित करते हुए गढ़ी विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक कांता भील ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पेंशन राशि में बढ़ोतरी से वृद्धजनों का जीवन आत्मसम्मान से बीत रहा है। वे बेटियों, नाती-पोतियों को अपनी ओर से भेंट देकर स्वाभिमान महसूस कर रहे है। इसके लिए उन्हें किसी के सामने हाथ नहीं फैलाने पड़ रहे है। उन्होंने राज्य सरकार के कार्यकाल में अब महात्मा गांधी नरेगा योजना के माध्यम से भी विकास व राहत देने के प्रयासों की जानकारी दी। 
जनता के हर दुःख-दर्द का खयाल है: राजेश टेलर
समारोह में बांसवाड़ा नगर परिषद के पूर्व सभापति राजेश टेलर ने कहा कि राज्य सरकार को जनता के हर दुःख-दर्द का खयाल है और सरकार हर घड़ी आमजन के लोककल्याणकारी कार्यों को मूर्त रूप देने के लिए चिंतनशील है। सरकार ने गठन से महज तीन माह में इसी दिशा में प्रभावी कार्य किए जा रहे है और आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में भी विकास की गंगा बहेगी। 
समारोह की अध्यक्षता ग्राम पंचायत की सरपंच मणी देवी ने की जबकि गढ़ी की पूर्व विधायक कांता भील, बांसवाड़ा नगरपरिषद पूर्व सभापति राजेश टेलर, पूर्व प्रधान सुनिता माल, भेमजी पाटीदार, प्रताप पाटीदार, अर्जुन पाटीदार, महेन्द्र भगोरा, तन्मय मेहता, गौतम भाई, राजीया भाई, पुनीत घड़ा, शंकरलाल, योगिता जोशी, नाहर सिंह आदि बतौर विशिष्ट अतिथि मंचासीन थे। समारोह का संचालन पुष्पेन्द्र सोलंकी ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।    
सभागार व टीन शेड की घोषणा की:
समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर राज्यमंत्री बामनिया ने विद्यालय मंे सभागार व टीन शेड निर्माण करवाने की घोषणा की वहीं विडियापाड़ा स्कूल को क्रमोन्नत करवाने को आश्वस्त किया। कार्यक्रम में सुरवानिया लेम्पस के रतनलाल शर्मा ने किसान ऋण माफी योजना के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर पांच काश्तकारों को ऋण माफी प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।   
कक्षा-कक्षों का लोकार्पण: 
इससे पूर्व राज्यमंत्री बामनिया ने राजकीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत नवनिर्मित कक्षा-कक्षों का फीता काटकर और लोकार्पण शिलापट्ट का अनावरण करते हुए विधिवत लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कक्षों का अवलोकन भी किया और गुणवत्तायुक्त निर्माण की तारीफ की। 

बांसवाड़ा/सामरिया में आयोजित लोकार्पण समारोह को संबोधित करते राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामनिया।

बांसवाड़ा/सामरिया में आयोजित लोकार्पण समारोह में मौजूद लोग।

बांसवाड़ा/सामरिया में कक्षाकक्ष का फिता काटकर लोकार्पण करते राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामनिया।

बांसवाड़ा/ सामरिया में शिलापट्ट का अनावरण कर कक्षाकक्ष का लोकार्पण करते राज्यमंत्री बामनिया।




Thursday, February 21, 2019

गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय को टीएडी से मिली दो छात्रावासों की सौगात

विश्वविद्यालय की हर आवश्यकता को पूरा करेंगे - बामनिया
बांसवाड़ा, 20 फरवरी / प्रदेश के जनजाति क्षेत्रीय विकास (स्वतंत्र प्रभार), उद्योग एवं राजकीय उपक्रम विभाग के राज्यमंत्री श्री अर्जुनसिंह बामनिया ने कहा है कि जनजाति अंचल में शैक्षिक विकास की संकल्पना को मूर्त रूप प्रदान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा समर्पित प्रयास किए जा रहे है और जनजातीय विश्वविद्यालय के माध्यम से इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए विश्वविद्यालय की हर आवश्यकता को पूरा करने के लिए प्रयाय करेंगे। 
राज्यमंत्री बामनिया बुधवार को शहर के गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग मद से चार-चार करोड़ की लागत से बनने वाले एकलव्य और वीरबाला कालीबाई छात्रावास के शिलान्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। 
इस मौके पर राज्यमंत्री बामनिया ने कहा कि विश्वविद्यालय के इस जनजाति क्षेत्र में स्थापित होने से यह क्षेत्र निकट भविष्य में शिक्षा का हब बनेगा। उन्होंने इस अंचल के विकास पुरूष पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हरिदेव जोशी का स्मरण किया और कहा कि आम जनता, अधिकारी और जनप्रतिनिधि सब मिलकर बांसवाड़ा के साथ लगे पिछड़ेपन के कलंक को दूर करने के लिए प्रयास करें। उन्होंने बांसवाड़ा को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की आवश्यकता प्रतिपादित की और आश्वस्त किया कि जिले में वेद विद्यापीठ की रूकावट को भी दूर किया जाएगा।  
जयपुर में बनेगा 10 करोड़ से हॉस्टल:
शिलान्यास समारोह में राज्यमंत्री बामनिया ने बताया कि जनजाति क्षेत्र के विद्यार्थियों को जयपुर जैसे शहर में प्रशासनिक सेवाओं के लिए अध्ययन की सुविधाएं प्राप्त हो इस दृष्टि से जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा जयपुर में 50 छात्राओं व 100 छात्रों की क्षमता वाला दस करोड़ की लागत से विशाल छात्रावास बनाया जा रहा है। उन्होंने उदयपुर में भी छात्राओं के लिए टीएडी द्वारा संचालित छात्रावास के बारे में जानकारी दी। 
शिलान्यास समारोह में जिला कलक्टर आशीष गुप्ता, जनजातीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कैलाश सोढ़ाणी, गढ़ी की पूर्व विधायक कांता भील, नगरपरिषद के पूर्व सभापति राजेश टेलर, समाजसेवी कृष्णपालसिंह सिसोदिया व अर्जुनसिंह सोलंकी बतौर अतिथि मंचासीन थे। 
आरंभ में विश्वविद्यालय के कुलसचिव सोहनसिंह ने स्वागत उद्बोधन दिया। कुलपति प्रो. कैलाश सोढ़ाणी ने विश्वविद्यालय की विकास यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि इस अंचल के शैक्षिक विकास में विश्वविद्यालय अहम भागीदारी निभाएगा। पूर्व विधायक कांता भील ने जनजाति अंचल में उच्च शिक्षा की सुविधाओं के अभाव को विश्वविद्यालय के माध्यम से पूर्ण करने के लिए राज्य सरकार का आभार जताया और कहा कि अब इस अंचल के नौनिहालों को प्रशासनिक सेवाओं मंे जाने का सपना पूरा होगा।
विश्वविद्यालय के कुलगीत से प्रारंभ हुए समारोह में गायिका रिया उपाध्याय ने वंदना प्रस्तुत की। इससे पूर्व अतिथियों के यहां पहुंचने पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कैलाश सोढ़ाणी, कुलसचिव सोहनसिंह, शोध निर्देशक महिपालसिंह राव, अलका रस्तोगी, अकादमिक प्रभारी राकेश डामोर, सहायक कुलसचिव पुष्पेन्द्र पण्ड्या ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। 
इस मौके पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री बामनिया व अतिथियों ने एकलव्य और वीरबाला कालीबाई छात्रावास की शिलान्यास पट्टिका का अनावरण करते हुए विधिवत शिलान्यास किया। 
समारोह में टीएडी परियोजना अधिकारी विजयेश पण्ड्या, समाजसेवी अमजद हुसैन, राकेश सेठिया, देवबाला राठौड़, मुकेेश जोशी, मनोहर खड़िया, अशोक डामोर, अतीत गरासिया, संजय जैन, साहित्यकार हरिश आचार्य सहित विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी,विश्वविद्यालय के कर्मचारी और बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन मौजूद थे। 
कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. नरेन्द्र पानेरी ने किया जबकि आभार शोध निर्देशक डॉ. महिपालसिंह राव ने माना। 









राज्यमंत्री बामनिया ने नवागांव में किसान गोष्ठी व अभिनंदन कार्यक्रम में लिया भाग

किसानों के लिए चिंतित है राजस्थान सरकार - बामनिया
बांसवाड़ा, 20 फरवरी/ प्रदेश के जनजाति क्षेत्रीय विकास (स्वतंत्र प्रभार), उद्योग एवं राजकीय उपक्रम विभाग के राज्यमंत्री श्री अर्जुनसिंह बामनिया ने कहा है कि राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए चिंतित है और इसी कारण से हाल ही में सरकार ने किसानों के हित में कर्जमाफी जैसे कई महत्त्वपूर्ण कदम उठाये हैं। 
राज्यमंत्री बामनिया बुधवार को शहर के समीप नवागांव में इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड के तत्वावधान में जल घुलनशील उर्वरक उपयोग विचार गोष्ठी तथा अभिनंदन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। 
पांच साल एक-एक काम कर जनता का कर्जा उतारूंगा:
इस मौके पर राज्यमंत्री बामनिया ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन पर भरोसा व्यक्त किया है जिसके कारण उन्हें महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि अब पांच सालों तक जनता के एक-एक काम करते हुए यह कर्जा उतारूंगा। उन्होंने कहा कि जनता के हित से जुड़ी कोई भी चीज अधूरी नहीं रहेगी। उन्होंने क्षेत्र में नहरों से सीेपेज की समस्या के निराकरण, टामटिया कैनाल की स्वीकृति, झूपेल क्षेत्र में घाटे की कटिंग आदि के बारे में किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी। 
नवागांव में अगले सत्र से शुरू होगा भूगोल विषय:
ग्राम पंचायत द्वारा हुए अभिनंदन समारोह में राज्यमंत्री बामनिया ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों द्वारा रखी गई मांगों पर घोषणा करते हुए कहा कि बांसवाड़ा से नवागांव तक सड़क अपग्रेड करने के लिए प्रस्ताव तैयार हो चुके है और जल्द ही कार्य प्रारंभ होगा। इसी प्रकार उन्होंने गांव में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भूगोल विषय प्रारंभ करने की मांग पर आश्वस्त किया कि अगले सत्र से भूगोल विषय प्रारंभ हो जाएगा। 
कृषि पर्यवेक्षक जैविक खेती के लिए ग्रामीणों को प्रेेरित करें:
किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री बामनिया ने कृषि विभागीय अधिकारियों को कहा कि उनके अधीनस्थ कृषि पर्यवेक्षक प्रत्येक गांव में दस-दस किसानों से संपर्क करते हुए जैविक खेती के लिए किसानों को प्रेरित करें। उन्होंने कृषि उपनिदेशक को यह कार्य अभियान रूप में लेने तथा एक वर्ष के बाद इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि किसानों को जैविक खेती का लाभ सरकार द्वारा अनुदानित कंपनियों के माध्यम से दिलवाया जाना चाहिए न कि निजी कंपनियों के द्वारा।  
उर्वरा शक्ति को बचाने के लिए प्रयास करने होंगे: कांता भील
समारोह को संबोधित करते हुए गढ़ी विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक कांता भील ने कहा कि अधिक उत्पादन के लालच में किसानों ने खेतों में रासायनिक खाद का बेहद उपयोग किया है जिससे खेतों की उर्वरा शक्ति तक खत्म हो चुकी है वहीं कैंसर जैसी बीमारियों की संभावनाओं को जन्म दिया है। उन्होंने उर्वरा शक्ति को बचाने व कैंसर से बचाव के लिए जैविक खाद के प्रचलन को बढ़ाने का सुझाव दिया।  
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए इफको के राज्य विपणन प्रबंधक राजेन्द्र खर्रा ने उर्वरकों के संतुलित उपयोग के बारे में जानकारी दी। इस दौरान गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा रबी फसलोें गेहूँ, मक्का, चना,जौ आदि की अधिक पैदावार लेने के लिए उन्नत कृषि विधियों की विस्तार से जानकारी के साथ ही साथ मृदा उर्वरता बनाये रखते हुए फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए चलायी जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
शहीदों को दी श्रद्धांजलि
इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड के तत्वावधान में नवागांव के हनुमान मंदिर के पास जल घुलनशील उर्वरक उपयोग विचार गोष्ठी के आरम्भ में दो मिनट का मौन रखकर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनजाति क्षेत्रीय विकास, उद्योग एवं राज. उपक्रम विभाग के राज्यमंत्री श्री अर्जुनसिंह बामनिया रहे जबकि अध्यक्षता इफको जयपुर के राज्य विपणन प्रबंधक राजेन्द्र खर्रा ने की। नयागांव लेम्प्स अध्यक्ष हरिशंकर ठाकाुर ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण, शॉल ओढ़ाकर एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया। नयागांव सरपंच श्रीमती पारी देवी ने गढ़ी की पूर्व विधायक कान्ता भील का स्वागत किया। 
समारोह में पूर्व विधायक कांता भील, समाजसेवी कृष्णपाल सिंह सिसोदिया, भेमजी पाटीदार, अर्जुनसिंह सोलंकी, नाहरसिंह, अशोक शुक्ला, सुनिता माल, देवबाला राठौड़, बोरवट कृषि अनुसंधान केन्द्र के डॉ. पी.के. रोकड़िया, भुरालाल पाटीदार, सीसीबी के हरीश सिवासिया, उद्यानिकी विभाग के प्रीतम कुमार, डॉ. प्रशान्त जाम्बुलकर, बांसवाड़ा बीडीओ दलीप सिंह, परेश पंड्या, कमल शर्मा आदि विशिष्ट अतिथि रहे। आरम्भ में नयागांव के पुष्पेन्द्र सिंह, शंकरलाल, पूर्व सरपंच रमणलाल, इच्छा शंकर पंड्या, रमेश जोशी, किशोर सिंह, हरिशंकर ठाकुर, रतनलाल रावत, धरमसिंह, कमल सिंह, अशोक पटेल, भूपेश पंड्या, वासुदेव, अर्जुनलाल, बापुलाल, कमलेश पंचाल आदि ने स्वागत किया।
प्रश्नोत्तरी में सही जवाब पर बांटे उपहार
जल घुलनशील उर्वरक उपयोग विचार गोष्ठी में पौध संरक्षण विषयक डॉ. प्रशान्त जाम्बुलकर ने जानकारी दी। इस अवसर पर किसानों से प्रश्न पूछे गए। सही उत्तर देने वाले किसानों को मौके पर ही उपहार दिए गए।  कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद् महेश जोशी व दलीप कुमार सींवर ने किया जबकि आभार डॉ. बालूराम यादव ने माना।
--------------
राज्यमंत्री का नवागांव में हुआ भव्य अभिनंदन
ग्रामीणों से की आत्मीयता से मुलाकात
बांसवाड़ा, 20 फरवरी/ प्रदेश के जनजाति क्षेत्रीय विकास (स्वतंत्र प्रभार), उद्योग एवं राजकीय उपक्रम विभाग के राज्यमंत्री श्री अर्जुनसिंह बामनिया का बुधवार को शहर के समीप नवागांव पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा परंपरागत रूप से भव्य स्वागत किया गया। 
आज दोपहर यहां पहुंचने पर गांव के प्रवेश द्वार से लेकर अंतिम छोर तक राज्यमंत्री को शोभायात्रा के रूप में ले जाया गया। इस दौरान गांव के सभी समाजों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर आकर्षक स्वागत द्वार स्थापित किए गए थे। इन स्वागत द्वारों पर राज्यमंत्री का साफा व पुष्पहार पहना कर स्वागत किया गया। गांव में शोभायात्रा के रूप में घूमते हुए राज्यमंत्री ने ग्रामीणों से पूरी आत्मीयता के साथ मुलाकात की। एक स्थान पर उन्होंने दो वृद्धाओं से संवाद किया और उनसे मिल रही पेंशन के बारे में पूछा तो दोनों ने बताया कि उन्हें अब 500 रुपयों के स्थान पर 750 रुपये पेंशन मिल रही है। राज्यमंत्री ने इस जानकारी पर खुशी जताई और दोनों का आशीर्वाद भी लिया। 
--------------















Thursday, February 7, 2019

NEWS 7-2-2019

राज्यमंत्री श्री अर्जुनसिंह बामनिया जी
की कुशलगढ़ यात्रा संबंधित समाचार


Wednesday, February 6, 2019

राज्यमंत्री बामनिया ने किया बांसवाड़ा में दिव्यांग शिविर का उद्घाटन


दिव्यांगों की सेवा पुण्य का कार्य - राज्यमंत्री बामनिया
बांसवाड़ा, 5 फरवरी/ प्रदेश के जनजाति क्षेत्रीय विकास (स्वतंत्र प्रभार), उद्योग एवं राजकीय उपक्रम विभाग के राज्यमंत्री श्री अर्जुनसिंह बामनिया ने कहा है कि दिव्यांगों की सेवा पुण्य का कार्य है और युवाओं द्वारा दिव्यांगों की सेवा के लिए आयोजित किए जाने वाले शिविर अनुकरणीय हैं। 
राज्यमंत्री बामनिया मंगलवार को बांसवाड़ा शहर में युवा समाजसेवी विकेश मेहता के जन्मोत्सव पर भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर एवं अपना परिवार द्वारा आयोजित दिव्यांग उपकरण चिह्नीकरण शिविर के शुभारंभ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।  इस मौके पर उन्होंने शिविर में पहुंचने वाले दिव्यांगों को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का भी आह्वान किया।  
समारोह में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश देवेन्द्रसिंह भाटी, पूर्व विधायक कांता भील, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंदनदान बारहठ, पुलिस उपाधीक्षक घनश्याम शर्मा, मयूर मिल हेड सुकेतु शाह, सिंटेक्स मिल प्रबंधक जेके जैन, दयानंद आश्रम संचालक जीवन शास्त्री बतौर अतिथि मंचासीन थे। 
स्वागत उद्बोधन अपना परिवार के विकेश मेहता व भगवान महावीर सहायता समिति के सुरेश मेहरा ने दिया। समारोह में चार सौ से अधिक समाजसेवियों ने आए हुए दिव्यांगों को गोद लेते हुए सूत की माला  पहनाकर स्वागत किया और उनके जीवन में खुशहाली लाने का संकल्प लिया। मेहता ने बताया कि शिविर में पहुंचे समस्त दिव्यांगों की आवश्यकताओं का चिह्नीकरण करते हुए आगामी दिवस में सभी को अंग उपकरण वितरित किए जाएंगे।



पाड़ीकला में आमजन से मिले अर्जुनसिंह बामनिया

आमजन को मिले त्वरित समाधान - राज्यमंत्री बामनिया
बांसवाड़ा, 5 फरवरी/ प्रदेश के जनजाति क्षेत्रीय विकास (स्वतंत्र प्रभार), उद्योग एवं राजकीय उपक्रम विभाग के राज्यमंत्री श्री अर्जुनसिंह बामनिया ने कहा है कि राज्य सरकार क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और विकास योजनाओं के माध्यम से इस अंचल के कायाकल्प के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। 
राज्यमंत्री बामनिया मंगलवार को पाड़ीकला गांव में भ्रमण के दौरान आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।  इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा आमजन को राहत प्रदान करने की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि आमजन की समस्या का त्वरित समाधान हो। इसमें किसी प्रकार की कौताही न बरतें। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन और बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे।  
ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा राज्यमंत्री का पुष्पहार व साफा पहना कर अभिनंदन किया गया। क्षेत्रीय भ्रमण दौरान राज्यमंत्री ने ग्रामीणों से संवाद भी किया और उनसे क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। मौके से ही कई प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए संबद्ध विभागीय अधिकारियों को निर्देश भी प्रदान किए गए। इस दौरान पूर्व विधायक कान्ता भील, बांसवाड़ा नगर परिषद के पूर्व सभापति राजेश टेलर, समाजसेवी कृष्णपाल सिंह सिसोदिया, सुनिता माल आदि ने संबोधित किया।






Tuesday, February 5, 2019

विश्व कैंसर दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

राज्यमंत्री बामनिया ने कहा - कैंसर निवारण के लिए जनजागरूकता जरूरी
बांसवाड़ा, 4 फरवरी/ प्रदेश के जनजाति क्षेत्रीय विकास (स्वतंत्र प्रभार), उद्योग एवं राजकीय उपक्रम विभाग के राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामनिया ने कहा है कि देश-प्रदेश में तेजी से फैल रहे कैंसर रोग के निवारण के लिए आमजन में जनजागरूकता बेहद जरूरी है। 
राज्यमंत्री बामनिया सोमवार को महात्मा गांधी जिला अस्पताल परिसर से विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में आयोजित जन जागरूकता रैली के शुभारंभ दौरान संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर राज्यमंत्री बामनिया ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
रैली में जीएनएम, एएनएम सहित बड़ी संख्या में नर्सिंग विद्यार्थी शामिल रहे। इस दौरान कला जत्था के कलाकारों ने भी विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। कैंसर रोग के बचाव के लिए जागरूकता पैदा करने के लिए निकाली गई इस रैली में ं कर्मचारी ’कैंसर का ज्ञान, बचाए जान’ आदि के नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान लोगों को कैंसर के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए इससे बचाव के लिए जागरूक भी किया गया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः चिकित्सालय परिसर में संपन्न हुई। 
रैली के दौरान सीएमएचओ डॉ. पीआर मीणा, सामाजिक कार्यकर्त्ता अतीत गरासिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी एनसीडी डॉ. केजी टेलर, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. रमेश शर्मा, आरसीएचओ डॉ. नरेंद्र कोहली, पीएमओ डॉ. अनिल भाटी, स्वास्थ्य प्रबंधक डॉ. हेमलता जैन, राहुल सर्राफ, श्रवण सेनी सहित स्वास्थ्य विभाग के कार्मिक मौजूद रहे।