Thursday, May 30, 2019

जनजाति क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के लिए कोई कमी नहीं रखेगी राज्य सरकार -बामनिया






छोटी सरवन क्षेत्र के लिए 11 सोलर लिफ्ट परियोजनाएं स्वीकृत

बांसवाड़ा, 29 मई/ जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग (स्वतंत्र प्रभार) उद्योग एवं राजकीय उपक्रम विभाग राज्यमंत्री श्री अर्जुन सिंह बामनिया ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जनजाति क्षेत्र में काश्तकारों की समस्याओं पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है और यहां पर सिंचाई सुविधाओं की उपलब्धता के लिए कोई कमी नहीं रखी जाएगी। 
राज्यमंत्री बामनिया गुरुवार को सर्किट हाउस में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की बैठक में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। 
इस मौके पर उन्होंने कहा कि काश्तकारों द्वारा बिजली बिल नहीं चुकाए जाने की समस्याओं से बंद हो जाने वाली लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं के हालातों को देखते हुए जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा छोटी सरवन क्षेत्र में काश्तकारों की सुविधाओं को देखते हुए 11 सोलर लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं को स्वीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि इन लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं का संचालन सोलर एनर्जी से होगा तथा आगामी पांच साल तक इनके रखरखाव की जिम्मेदारी भी परियोजना स्थापित करने वाली बैंगलोर की कंपनी की रहेगी। उन्होंने बताया कि खास बात यह होगी कि इन लिफ्टों से पैदा होने वाली अतिरिक्त बिजली भी विद्युत विभाग को बेचकर इन परियोजना का रखरखाव किया जा सकेगा। 
राज्यमंत्री ने इस दौरान  जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता नानूराम रोत व विभागीय अभियंताओं के साथ जिले में सिंचाई परियोजनाओं के रखरखाव व सुदृढ़ीकरण कार्य पर चर्चा की और उन्हें आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए। बैठक दौरान विकास अधिकारी दलीपसिंह, टीएडी के रामलाल खराड़ी, नगरपरिषद के पूर्व सभापति राजेश टेलर, पार्षद अमजद हुसैन, देवबाला राठौड़, सामाजिक कार्यकर्त्ता राकेश सेठिया व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
राज्यमंत्री आज छोटी सरवन दौरे पर, दो बैठकें भी लेंगे:
राज्यमंत्री बामनिया शुक्रवार को सुबह छोटी सरवन क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। वे अपराह्न में 3 बजे बांसवाड़ा कलेक्ट्री सभागार में पेयजल आपूर्ति एवं योजनाओं की प्रगति के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके उपरांत सायं 4 बजे राज्यमंत्री महात्मा गांधी जिला अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं एवं समस्याओं के संबंध में चिकित्साधिकारियों की बैठक लेंगे।
बांसवाड़ा सर्किट हाउस में गुरुवार को जल संसाधन विभागीय अधिकारियों से सिंचाई परियोजना पर चर्चा करते राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामनिया।


राज्यमंत्री श्री अर्जुनसिंह बामनिया बांसवाड़ा पहुंचे





प्रशासनिक और जलसंसाधन विभागीय अधिकारियों की बैठक ली

बांसवाड़ा, 29 मई/ जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग (स्वतंत्र प्रभार) उद्योग एवं राजकीय उपक्रम विभाग राज्यमंत्री श्री अर्जुन सिंह बामनिया गुरुवार सुबह बांसवाड़ा पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों व जल संसाधन विभागीय अधिकारियों की अलग-अलग बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। 

वनाधिकार से कोई भी पात्र वंचित ना रहे: बामनिया 
जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग (स्वतंत्र प्रभार) उद्योग एवं राजकीय उपक्रम विभाग राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामनिया ने कहा है कि जनजाति अंचल में वनाधिकार मान्यता अधिनियम के तहत कोई भी पात्र वंचित ना रहे इस दृष्टि से जिला प्रशासन पुख्ता व्यवस्थाएं करें। राज्यमंत्री बामनिया ने यह उद्गार जिला कलक्टर आशीष गुप्ता सहित अतिरिक्त कलक्टर राजेश वर्मा, उपखण्ड अधिकारी सुश्री पूजा पार्थ की मौजूदगी मंे आयोजित प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में व्यक्त किए। 
राज्यमंत्री ने कुछ स्थानों पर वनाधिकार के आवेदन नहीं लेने की जानकारी देते हुए कहा कि प्रशासन ग्राम पंचायतों से वनाधिकार से वंचित पात्र व्यक्तियों की सूची तैयार करवाएं और शेष रहे प्रकरणों में आवेदन करवाते हुए वनाधिकार पत्रों का वितरण करें। वन विभाग के अधिकारी भी इसमें सहयोगी भूमिका निभावें। कलक्टर गुप्ता ने बताया कि वनाधिकार पत्रों के संबंध में मुख्य सचिव महोदय द्वारा विडियो कांफ्रंेस ली गई है और जिले में भी जानकारी एकत्र कर वंचितों को अधिकार पत्र वितरण के लिए कार्यवाही जारी है। इस दौरान एडीएम वर्मा ने जिले में 12 हजार 994 वनाधिकार पत्रों के वितरण की भी जानकारी दी।   
15 दिन जलापूर्ति पर रहे विशेष फोकस: बामनिया 
बैठक दौरान राज्यमंत्री बामनिया ने अधिकारियों को ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए पेयजलापूर्ति पर आगामी 15 दिनों तक विशेष फोकस रखने के निर्देश दिए तथा कहा कि इसके साथ ही मानसून से पूर्व के ऐहतियाती प्रबंधों को भी सुनिश्चित किया जाए। राज्यमंत्री ने पेयजल परियोजना से लाभांवित गांवों व वंचित गावों के बारे में भी जानकारी जुटाने और आवश्यकता होने पर वैकल्पित स्रोतों से जलापूर्ति करवाने की बात कही। उन्होंने मानसून से पूर्व जर्जर सरकारी भवनों की सर्वे करवाने व समय रहते उन्हें खाली करवाने की कार्यवाही करने को कहा ताकि मानसून दौरान इनके गिरने से होने वाली क्षति से बचा जा सके। उन्होंने इसके लिए संबंधितों को नोटिस जारी करने को भी कहा।
जलस्रोतों से रिसाव  पर    कार्यवाही करें: बामनिया 
प्रशासनिक बैठक से पूर्व राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामनिया ने जिले के जल संसाधन विभागीय अधिकारियों की भी बैठक ली और जिले में सिंचाई सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर चर्चा की। उन्होंने जिले के नॉन कमांड क्षेत्र में तालाबों की स्थिति के बारे में जानकारी लेकर नवीन सिंचाई सुविधाओं के सृजन पर भी अधिकारियों को निर्देश दिए और कहा कि एनीकट और अन्य स्रोतों के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करें ताकि टीएडी से इनके लिए बजट की स्वीकृति दी जा सके। उन्होंने कहा कि इन दिनों जिन जलाशयों से पानी का रिसाव हो रहा है उन्हें तत्काल बंद करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर दें ताकि तात्कालिक स्वीकृति जारी कर पानी को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि पानी की एक बूंद भी बर्बाद न हो इसके लिए कार्यवाही की जावे।
बैठक दौरान जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता नानूराम रोत, सीएमएचओ डॉ. हिरालाल ताबियार, विकास अधिकारी दलीपसिंह, टीएडी के रामलाल खराड़ी, नगरपरिषद के पूर्व सभापति राजेश टेलर, पार्षद अमजद हुसैन, देवबाला राठौड़, सामाजिक कार्यकर्त्ता राकेश सेठिया व अन्य अधिकारी मौजूद थे। 
-----------
सर्किट हाउस में गुरुवार को जिला कलक्टर व अन्य अधिकारियों के  साथ बैठक लेते राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामनिया। 
सर्किट हाउस में गुरुवार को एसडीओ व अन्य अधिकारियों के  साथ बैठक लेते राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामनिया।

राज्यमंत्री श्री अर्जुनसिंह बामनिया 7 जून तक जिले के दौरे पर







विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग
बांसवाड़ा, 29 मई/ जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग (स्वतंत्र प्रभार) उद्योग एवं राजकीय उपक्रम विभाग राज्यमंत्री श्री अर्जुन सिंह बामनिया जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

जिला कलक्टर आशीष गुप्ता ने बताया कि राज्यमंत्री बामनिया 30 मई गुरुवार को प्रातः 5 बजे चित्तौड़गढ़ से प्रस्थानकर प्रातः 7 बजे प्रतापगढ़ सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां से प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे बांसवाड़ा पहुंचेंगे। इसके उपरांत बांसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत तथा जनसुनवाई करेंगे।

उन्होंने बताया कि राज्यमंत्री बामनिया बांसवाड़ा कलेक्ट्री सभागार में अपराह्न 3 बजे पेयजल आपूर्ति एवं योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके उपरांत सायं 4 बजे महात्मा गांधी अस्पताल में अस्पताल की व्यवस्थाओं, सुविधाआंे एवं समस्यों के संबंध में आयोजित बैठक में भाग लेंगे।

राज्यमंत्री बामनिया 5 जून को प्रातः 10 बजे बांसवाड़ा से प्रस्थान कर राजसमन्द के खमनोर दोपहर 3 बजे पहुंचेंगे। शाम 5 बजे आयोजित होने वाले महाराणा प्रताप जयंती समारोह में भाग लेंगे। राजसमंद के खमनौर से शाम 7 बजे प्रस्थान कर रात 9 बजे उदयपुर सर्किट पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। वे 6 जून प्रातः 10 बजे उदयपुर के सर्किट हाउस से प्रस्थानकर प्रातः 11 बजे एम.एल. वर्मा जनजाति रिसर्च एंड ट्रेनिंग संस्थान, उदयपुर पहुंचकर मेधावी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के साथ बैठक एवं सम्मेलन में भाग लेंगे। वे उदयपुर से शाम 5 बजे प्रस्थान कर रात 8 बजे बांसवाड़ा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

राज्यमंत्री बामनिया 7 जून को प्रातः 11 बजे बांसवाड़ा जिला मुख्यालय स्थित जनजाति भवन में मेधावी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के साथ बैठक एवं सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके उपरांत वे बांसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत एवं जनसुनवाई करेंगे।

Tuesday, May 28, 2019

राज्यमंत्री बामनिया के यात्रा कार्यक्रम में संशोधन




अब 31 को लेंगे चिकित्सा, पेयजल आपूर्ति व योजनाओं की समीक्षा बैठक

बांसवाडा, 28 मई/ प्रदेश के जनजाति क्षेत्रीय विकास(स्वतंत्र प्रभार), उद्योग एवं राजकीय उपक्रम विभाग के राज्यमंत्री श्री अर्जुनसिंह बामनिया की अध्यक्षता में प्रस्तावित बैठकों की तिथि में संशोधन किया गया है। अब यह बैठकें 31 मई को आयोजित की जाएंगी। 
राज्यमंत्री के विशिष्ट सहायक ललित कुमार मोरोड़िया ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम अनुसार राज्यमंत्री बामनिया की अध्यक्षता में 31 मई को अपराह्न 3 से 4 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में पेयजल आपूर्ति एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक होगी वहीं शाम 4 से 5.30 बजे तक महात्मा गांधी राजकीय चिकित्सालय में अस्पताल की व्यवस्था, सुविधा व समस्या के संबंध में समीक्षात्मक बैठक आयोजित होगी।

Monday, May 27, 2019

राज्यमंत्री बामनिया 29 को दो महत्त्वपूर्ण बैठकें लेंगे




चिकित्सा, पेयजल आपूर्ति व योजनाओं की होगी समीक्षा
बांसवाडा, 27 मई/ प्रदेश के जनजाति क्षेत्रीय विकास(स्वतंत्र प्रभार), उद्योग एवं राजकीय उपक्रम विभाग के राज्यमंत्री श्री अर्जुनसिंह बामनिया की अध्यक्षता में बुधवार को दो महत्त्वपूर्ण बैठकें आयोजित की जाएंगी। 

राज्यमंत्री के विशिष्ट सहायक ललित कुमार मोरोड़िया ने बताया कि 29 मई, बुधवार को प्रातः 11 बजे राज्यमंत्री बामनिया की अध्यक्षता में महात्मा गांधी राजकीय चिकित्सालय में अस्पताल की व्यवस्था, सुविधा व समस्या के संबंध में समीक्षात्मक बैठक आयोजित होगी। 
इसी प्रकार दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में पेयजल आपूर्ति एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक होगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कलक्टर को प्रेषित पत्र में कहा गया है कि बैठक में जनजाति क्षेत्र के समस्त माननीय सांसदगण, विधायकगण, जिला प्रमुख, प्रधान को आमंत्रित किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने जिला कलक्टर को बैठक में भाग लेने के लिए संबंधित अधिकारियों, सदस्यों व जनप्रतिनिधियों को सूचित कराने तथा संबंधित विभागों से योजनाओं की प्रगति संबंधित सूचनाएं तैयार करवाकर 28 मई को शाम तक उपलब्ध कराने को कहा है।

Sunday, March 10, 2019

राज्यमंत्री बामनिया ने दिखाई पल्स पोलियो महाअभियान की रैली को हरी झण्डी

जनजागरूकता से ही पोलियोमुक्त होगा राजस्थान: बामनिया 
बांसवाडा, 9 मार्च/ नौनिहालों को पोलियो से बचाव के लिए 10 मार्च से प्रारंभ होने वाले पल्स पोलियो महाअभियान के तहत शनिवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनजागरूकता रैली निकाली गई। महात्मा गांधी राजकीय चिकित्सालय अस्पताल परिसर से सुबह इस रैली को प्रदेश के जनजाति क्षेत्रीय विकास (स्वतंत्र प्रभार), उद्योग एवं राजकीय उपक्रम विभाग के राज्यमंत्री श्री अर्जुनसिंह बामनिया हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। 
राज्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि समूचे राजस्थान को पोलियो मुक्त करने की दिशा में इसी प्रकार की जनजागरूकता जरूरी है। उन्होंने जिलेवासियों से आह्वान किया है कि 10 मार्च से प्रारंभ होने वाले पल्स पोलियो महाअभियान के तहत समस्त बच्चों को दो बूंद जिंदगी की अवश्य पिलावें। यह रैली गांधी मूर्ति, पीपली चौक, आजाद चौक, पुरानी सब्जी मंडी, पाला रोड, नई आबादी, पोस्ट ऑफिस चौराहा होती हुई मोहन कॉलोनी चौराहा से प्रसाविका प्रशिक्षण केंद्र पहुंच कर संपन्न हुई।  रैली में नर्सिंग छात्र-छात्राएं, स्काउट, एनएसएस, एनसीसी सहित अन्य संगठनों से जुड़े विद्यार्थी भाग लिया। इस दौरान कला जत्था कलाकारों ने भी पल्स पोलियो महाअभियान के तहत बच्चों को दवा पिलाने का आह्वान किया। 
पीएमओ से ली चिकित्सालय व्यवस्थाओं की जानकारी:
राज्यमंत्री ने रैली को हरी झण्डी दिखाने के बाद पीएमओ कक्ष में एक बैठक ली और यहां पर पीएमओ डॉ. सर्वेश बिसारिया से चिकित्सालय की व्यवस्थाओं व अभावों के बारे में जानकारी ली। राज्यमंत्री ने चिकित्सालय में चिकित्साधिकारियों व विशेषज्ञों की रिक्तियों तथा गत दिनों चिकित्साधिकारियों के तबादलों के बाद हुई जोईनिंग के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान राज्यमंत्री बामनिया ने चिकित्सालय में सीसीटीवी कैमेरों की नियमित मेंटनेंस के निर्देश देते हुए आवश्यकता होने पर अतिरिक्त कैमेरे लगाते हुए चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को सुचारू करने को कहा। उन्होंने एमआरएस की बैठक में भामाशाहों को आमंत्रित करते हुए चिकित्सालय के अभावों को दूर करवाने के भी निर्देश दिए।  
इस मौके पर नगरपरिषद के पूर्व सभापति राजेश टेलर, पार्षद सीता डामोर, देवबाला राठौड़, मनीष त्रिवेदी, जाहिद एहमद  सिंधी, अमजद खान, राहुल सर्राफ, अशोक शुक्ला सहित बड़ी संख्या में चिकित्साधिकारी और प्रबुद्धजन मौजूद थे। 
2 लाख 83 हजार बच्चों को पिलाएंगे दो बूंद जिंदगी की: 
सीएमएचओ डॉ. एचएल ताबियार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 साल तक के बच्चों को पोलियो वायरस से प्रतिरक्षित करने पल्स पोलियो अभियान के तहत 10 मार्च को राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत रविवार को जिले के लगभग 2 लाख 83 हजार बच्चों को बाईवेलेंट ओरल पोलियो वैक्सीन की 2 बूँदें पिलाई जाएगी। साथ ही सोमवार और मंगलवार को घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। इधर, शनिवार को शहर में पल्स पोलियो बूथ पर दवा की दो बूंद पिलाने के लिए घर-घर बुलावा पर्ची भी दी गई। 


बांसवाड़ा/ पल्स पोलियो महाअभियान के लिए जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते राज्यमंत्री बामनिया। 
बांसवाड़ा/शनिवार को महात्मा गांधी चिकित्सालय के पीएमओ कक्ष में चिकित्साधिकारियों से संवाद करते राज्यमंत्री बामनिया।


Thursday, March 7, 2019

समाई माता पहाड़ी का होगा पर्यटन दृष्टि से विकास, राज्यमंत्री श्री अर्जुनसिंह बामनिया की पहल

, विभागीय अधिकारियों के साथ किया दौरा

बांसवाडा, 6 मार्च/ बाँसवाड़ा शहर के एक छोर पर पहाड़ी पर प्रकृति की गोद में अवस्थित मनोरम देवी तीर्थ समाई माता और इस पहाड़ी के पर्यटन दृष्टि से विकसित करने के लिए प्रदेश के जनजाति क्षेत्रीय विकास (स्वतंत्र प्रभार) उद्योग एवं राजकीय उपक्रम विभाग राज्यमंत्री श्री अर्जुनसिंह बामनिया ने पहल की है।
राज्यमंत्री श्री बामनिया ने उप वन संरक्षक सुगनाराम जाट, बांसवाड़ा नगरपरिषद के पूर्व सभापति राजेश टेलर, क्षेत्रीय पार्षद सीता डामोर, समाजसेवी शैलेन्द्र भट्ट आदि के साथ समाई माता पहाड़ी तथा बांसिया भील के किले के रूप में प्रसिद्ध पहाड़ी क्षेत्र का दौरा किया तथा इस क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने के निर्देश  दिए।

उन्होंने वन अधिकारियों से कहा कि क्षेत्र में पर्यटकों को आकर्षित करने वाले विभिन्न छायादार स्थानों के निर्माण के साथ ही एनिकट आदि का निर्माण करें जिससे पहाड़ी क्षेत्र आमजन को आकर्षित करें। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के विकास में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के पर्यटन की दृष्टि के विकसित करने के लिए एक करोड़ की स्वीकृति प्रदान की जाती है।

राज्यमंत्री बामनिया ने समाईमाता पहाड़ी क्षेत्र का पैदल चलकर भ्रमण किया। बांसिया भील के किले के रूप में प्रसिद्ध पहाड़ी से कागदी बेक वाटर तथा शहर के विस्तार का विहंगम दृश्य एक साथ दिखने पर कहा बांसवाड़ा के विशेष रूप के दर्शन को लेकर इस क्षेत्र का विकास होने पर पर्यटक बड़ी संख्या में इस ओर आकर्षित होंगे।
भंडारिया हनुमानजी मंदिर से समाई माता पहाड़ी के कच्चे रास्ते का बारीश में बार कटाव हाने की समस्या के निराकरण के लिए राज्यमंत्री बामनिया ने कहा कि इस मार्ग के कटाव से बचाव के लिए दोनों तरफ पक्का कार्य करवाया जाए जिससे इस समस्या का समाधान होगा।

समाई माता पहाड़ी से बांसिया भील के किले के रूप में ख्यात पहाड़ी के बीच में क्रोस ब्रिज बनाया जाएं जिससे लोगों को एक पहाड़ी से दूसरी पहाड़ी पर जाने में आसानी होगी। इस सुगम आमावगमन से लोगों का आकर्षण इस ओर बढ़ेगा।
--------






#######################################################################





Sunday, March 3, 2019

राज्यमंत्री बामनिया ने किया छोटी सरवन क्षेत्र का दौरा

बूंदन नदी पर 10 करोड़ रुपयों की लागत की पुलिया की आधारशिला रखी 
बांसवाड़ा, 3 मार्च/ प्रदेश के जनजाति क्षेत्रीय विकास (स्वतंत्र प्रभार) उद्योग एवं राजकीय उपक्रम विभाग राज्यमंत्री श्री अर्जुनसिंह बामनिया रविवार को छोटी सरवन क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने कटुंबी से चंदोड़ सड़क पर स्थित बूंदन नदी पर 10 करोड़ रुपयों की लागत से बनने वाली पुलिया की आधारशिला रखी वहीं ग्राम पंचायत दनाक्षरी में मालियावाड़ा उप स्वास्थ्य केन्द्र का उद्घाटन किया। 
इस अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता गढ़ी विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक कांता भील ने की जबकि विशिष्ट अतिथि घाटोल विधानसभा क्षेत्र से पूर्व संसदीय सचिव नानालाल निनामा थे। 
आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री अर्जुन बामनिया ने कहा कि राज्य सरकार जनजाति अंचल के गरीब लोगों व काश्तकारों के लिए पूरी तरह संवेदनशील होकर कार्य कर रही है और प्रयास किया जा रहा है कि सरकार के कार्यकाल में इस क्षेत्र का एक भी खेत सिंचाई सुविधा से विहीन नहीं रहे।  उन्होंने लोगों से कहा कि क्षेत्रवासियों को जल्दी ही शुद्ध पेयजल उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने पीडब्ल्यूडी कनिष्ठ अभियंता अनिल चरपोटा को वर्षा से पहले पुलिया का निर्माण करवाने के निर्देश दिए। समारोह में राज्यमंत्री बामनिया ने भाट भूमरिया में तालाब और सामुदायिक भवन बनाने की भी घोषणा की।  
समारोह में बांसवाड़ा नगरपरिषद के पूर्व सभापति राजेश टेलर, सीता डामोर, देवबाला राठौड़, मुकेश जोशी, पीपलखूंट प्रधान अर्जुनलाल, पूर्व प्रधान, राधेश्याम भुज, एलसी मईड़ा, सरपंच लालसिंह डोडियार, पंचायत समिति सदस्य पिंकी, मनोहर खडि़या, सरपंच रामचंद्र, सरपंच लीला देवी, उप प्रधान नागेन्द्र, पूर्व सरपंच तोला राम, केशव निनामा, किशन केशव, राजेन्द्र, सरपंच रमेश, सरपंच मेघा देवी, सरपंच गोविब्द, सरपंच भेरूलाल उप सरपंच मगनलाल, प्रेम, बसन्त, कमला शंकर आदि मौजूद रहे। छोटी सरवन पंचायत समिति के दौरे पर पहुंचे राज्यमंत्री बामनिया का मुलिया सरपंच लीला देवी ने गुलदस्ता भेंट कर स्वात किया। इस दौरान मंत्री का ढोल नगाड़े के साथ साफा बंाधकर भव्य स्वागत किया गया कार्यक्रम का संचालन गफार सागर ने किया। 
-----------




राज्यमंत्री बामनिया ने प्रतिभावान बेटियों को दी स्कूटी की सौगात

बेटियों के सपनों को साकार करने तैयार है सरकार - राज्यमंत्री बामनिया
बांसवाड़ा, 3 मार्च/ प्रदेश के जनजाति क्षेत्रीय विकास (स्वतंत्र प्रभार) उद्योग एवं राजकीय उपक्रम विभाग राज्यमंत्री श्री अर्जुनसिंह बामनिया ने कहा है कि राज्य सरकार ने बेटियों को पढ़ाकर उनके सपनों को साकार करने के लिए उनकी शिक्षा का संपूर्ण खर्च वहन करने का जो निर्णय लिया हैै। इससे प्रदेश की बेटियां प्रतिस्पर्धा के इस युग में अपनी प्रतिभा को आगे ला सकेगी। 
राज्यमंत्री बामनिया रविवार को बांसवाड़ा के राजकीय जनजाति एकलव्य खेल छात्रावास लोधा में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा सत्र 2018 में उत्तीर्ण प्रतिभाशाली जनजाति छात्राआंे को निःशुल्क स्कूटी वितरण  कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत समिति तलवाड़ा की प्रधान प्रज्ञा ने की जबकि गढ़ी विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक कांता भील, बांसवाड़ा नगरपरिषद के पूर्व सभापति राजेश टेलर, बांसवाड़ा प्रधान दूधालाल, कुशलगढ़ प्रधान, समाजसेवी आशीष मेहता, धनेश्वर, देवबाला राठौड़, सीता डामोर, ममता बामनिया, टीएडी परियोजना अधिकारी व एडीएम हिम्मतसिंह बारहठ बतौर अतिथि मंचासीन थे।


टीएडी विभाग हरदम आपके साथ है: बामनिया
इस मौके पर राज्यमंत्री बामनिया ने मौजूद समस्त विद्यार्थियांे को जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा इस क्षेत्र के विद्यार्थियों के हितार्थ चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया और कहा कि विभाग हरदम आपके साथ हैै। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा पहली बार जनजाति प्रतिभाओं के लिए जयपुर में 10 करोड़ की लागत से छात्रावास का निर्माण करने, उदयपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियांे के लिए बालिका छात्रावास स्थापित होने की भी जानकारी दी तथा कहा कि सिर्फ स्कूटी लेने के लिए नहीं अपितु अपने भविष्य के निर्माण के लिए उच्च अध्ययन करें। 
5 मेधावी जनजाति बच्चों को एमबीबीएस करवाएगी सरकार:
समारोह में राज्यमंत्री बामनिया ने कहा कि राज्य सरकार ने बहुत ही महत्तवपूर्ण फैसला लिया है कि जनजाति उपयोजना क्षेत्र के पांच उन मेधावी जनजाति विद्यार्थियों को सरकार के खर्चे पर एमबीबीएस करवाते हुए डाक्टर बनने का मौका उपलब्ध कराया जाएगा जो आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं। 
राज्यमंत्री बामनिया ने बांसवाड़ा को दी कई सौगातें:
अपने संबोधन में राज्यमंत्री बामनिया ने बांसवाड़ा शहर में 4 करोड़ की लागत से बहुद्देश्यीय छात्रावास स्थापित करने, एकलव्य खेल छात्रावास के लिए 18 लाख रुपयों की स्वीकृति, आबापुरा में 20 करोड़ की लागत से आवासीय विद्यालय स्थापित करने, शहर के स्टेडियम के आसपास स्वीमिंग पुल का निर्माण करवाने, पर्यटन विकास के लिए समाई माता के लिए 1 करोड़ रुपये से विकास कार्य करवाने की भी घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर 25 बच्चों को हरसंभव सहायता करते हुए रोजगार से जोड़ते हुए योग्य बनाने का भी संकल्प व्यक्त किया।  
तीरंदाज बेटियों को मंच उपलब्ध करावें: प्रज्ञा
समारोह में अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए तलवाड़ा प्रधान प्रज्ञा ने जनजाति क्षेत्र में प्रतिभाओं को प्रशासनिक सेवाओं में भी जाने का आह्वान किया तथा कहा कि इस क्षेत्र में तीरंदाजी में अच्छा प्रदर्शन करने वाली बेटियों को भी उचित मंच उपलब्ध कराया जाना चाहिए। 
प्रतिभाओं को लक्ष्य निर्धारित करना होगा: भील
समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि संबोधित करते हुए गढ़ी विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक कांता भील ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में प्रतिभाओं को कुछ पाना है तो लक्ष्य निर्धारित करना होगा तथा लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जोखिम भी उठाना पड़ेगा। इस मौके पर उन्होंने मातृशक्ति की महिमा का भी बखान किया। 
अंचल को विविध योजनाओं से मिल रहा लाभ: टेलर
कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि संबोधित करते हुए बांसवाड़ा नगरपरिषद के पूर्व सभापति राजेश टेलर ने कहा कि उन्होंने कहा कि सरकार टीएडी विभाग की विविध योजनाओं के माध्यम से सहयोग कर रही है ऐसे में योजनाओं का लाभ उठावें। उन्होंने कहा कि राज्यमंत्री बामनिया इस अंचल में शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभाओं को अधिकाधिक लाभ दिलाने के लिए सतत चिंतनशील हैं।
इन वक्ताओं ने भी किया संबोधित: 
समारोह के आरंभ में टीएडी परियोजना अधिकारी व एडीएम हिम्मतसिंह बारहठ ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस दौरान बांसवाड़ा प्रधान दूधालाल, टीएडी के अतिरिक्त परियोजना अधिकारी रामलाल निनामा, रेखा रोत आदि ने भी संबोधित किया। 
वाग्देवी सरस्वती की छवि पर दीप प्रज्जवल से प्रारंभ समारोह में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री बामनिया को खेल छात्रावास के समस्त कोच ने तीर कमान भेंट कर स्वागत किया। समारोह दौरान बोर्ड परीक्षा दौरान अव्वल रही बेटियो राबाउमावि ठीकरिया की कल्पना चरपोटा व राउमावि बागीदौरा की गोल्डी गरासिया का मुख्य अतिथि ने सम्मान भी किया। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र बामनिया ने किया जबकि आभार प्रदर्शन की रस्म सुरेन्द्र निनामा ने अदा की।   

बांसवाड़ा/टीएडी द्वारा प्रतिभावान जनजाति बेटियों को स्कूटी वितरण समारोह को संबोधित  करते राज्यमंत्री बामनिया। राज्यमंत्री बामनिया को तीर कमान भेंट करते कोच। खेल छात्रावास में तीरंदाजी प्रशिक्षण देखते राज्यमंत्री बामनिया। 
--------------






जिले की 140 बेटियों को मिली स्कूटियां

स्कूटी पाकर खिले बेटियों के चेहरें, किसी ने कहा टीचर तो किसी ने कहा वैज्ञानिक बनूंगी

बांसवाड़ा, 3 मार्च/ जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा सत्र 2018 में उत्तीर्ण प्रतिभाशाली 140 जनजाति छात्राआंे को निःशुल्क स्कूटी का वितरण किया गया। प्रदेश के जनजाति क्षेत्रीय विकास (स्वतंत्र प्रभार) उद्योग एवं राजकीय उपक्रम विभाग राज्यमंत्री श्री अर्जुनसिंह बामनिया ने बेटियों को जैसे ही स्कूटी की चाबी सौंपी तो उनके चेहरें खिल उठें। इस दौरान राज्यमंत्री बामनिया ने बेटियों से आत्मीय संवाद किया और उनसे पूछा कि सरकार ने आपकी प्रतिभा को देख कर स्कूटी दी है....अब वे आगे चलकर क्या बनना चाहेंगी तो बेटियां ने भी बड़े उत्साह व आत्मविश्वास के साथ जवाब दिए। एक बेटी कल्पना गरासिया ने कहा कि वह आगे चलकर टीचर बनना चाहती है, वहीं एक बेटी ग्लोरी गरासिया ने वैज्ञानिक बनने की अपनी मंशा जाहिर की। 



इस दौरान टीएडी परियोजना अधिकारी व एडीएम हिम्मतसिंह बारहठ ने बताया कि गत वर्ष 556 बेटियों को स्कूटी वितरित की गई थी जबकि इस वर्ष जिले की 696 बेटियों को स्कूटी वितरित की जा रही है। इस मौके पर तलवाड़ा की प्रधान प्रज्ञा, गढ़ी विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक कांता भील, बांसवाड़ा नगरपरिषद के पूर्व सभापति राजेश टेलर, बांसवाड़ा प्रधान दूधालाल, कुशलगढ़ प्रधान, समाजसेवी आशीष मेहता, धनेश्वर, देवबाला राठौड़, सीता डामोर, ममता बामनिया आदि मौजूद थे।
-------------
फोटो केप्शन: बांसवाड़ा/प्रतिभावान जनजाति बेटियों को स्कूटी वितरित करते राज्यमंत्री बामनिया व अन्य अतिथि।
बांसवाड़ा/बेटियों से आत्मीय संवाद करते राज्यमंत्री बामनिया। 





यूनिवार्ता की न्यूज़ के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें







पंजाब केसरी की न्यूज़ के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें 














प्रेसनोट डॉट इन की न्यूज़ के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें